04/09/2026
रघुवंशी, यदुवंशी, गुर्जर, विप्र पेशवा, जाट लड़े।
मौर्य, मराठा, लोधी, खैंगर, गौड़, बुंदेला, भाट लड़े।।
कुछ कहते हम मूल निवासी, बाकी लोग विदेशी हैं,
मूल निवासी ये बतलाओ, कहाँ तुम्हारे बाप लड़े।।
कुछ कहते हम मूल निवासी, अतुलित बल है वीर बड़े।
किन्तु मुहम्मद बिनकासिम से, ब्राह्मण दाहिरराज लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, कब चीरे मैदान बड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, गौरी से चौहान लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, ख़िलजी से चित्तौड़ लड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, बाबर से मेवाड़ लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, अकबर और प्रताप लड़े।
मूल निवासी ये बतलाओ, कहाँ तुम्हारे बाप लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, औरंग से तो शिवा लड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, मुगलों से द्विज हेमु लड़े।।
दुश्मन ने जब-जब ललकारा, तुला, सिंह और छाप लड़े।
मूल निवासी ये बतलाओ, कहाँ तुम्हारे बाप लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, गोरों से पाण्डेय लड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, अंग्रेजों से सिक्ख लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, लक्ष्मीबाई युद्ध लड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, भगत सिंह, आज़ाद लड़े।।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, बिस्मिल और अशफ़ाक लड़े।
मूल निवासी तुम थे लेकिन, लाला और सुभाष लड़े।।
देश हमारा, हम सब का है, हम सब इसके साथ खड़े।
मूल निवासी ये बतलाओ, कहाँ तुम्हारे बाप लड़े।।
करणी सेना