Sanchi Dairy

Sanchi Dairy The brand of MP State Cooperative Dairy Federation Limited. Providing pure milk and milk products.

एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन राज्य स्तरीय शीर्ष सहकारी संस्था है] जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ‘‘आणंद‘‘ प्रणाली पर आधारित त्रिस्तरीय डेयरी संस्थाओं के माध्यम से सहकारी डेयरी कार्यक्रम को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत द्वितीय स्तर पर छः सहकारी दुग्ध संघ भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बुन्देलखण्ड (सागर) हैं। इनका प्रमुख कार्य दूध का प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पाद निर्माण तथा प्रसंस्कृत दू

ध एवं दुग्ध उत्पादों का विपणन है। प्राथमिक स्तर पर लगभग 7 हजार ग्रामीण दुग्ध सहकारी संस्थाएं हैं, जो लगभग 2.50 लाख दुग्ध उत्पादक सदस्यों के माध्यम से दुग्ध संकलन का कार्य करती है तथा सदस्यों को विभिन्न तकनीकी आदान सेवाएं यथा कृत्रिम गर्भाधान, उचित मूल्य पर संतुलित पशु आहार, चारा बीज तथा पशु प्रबंधन प्रशिक्षण इत्यादि उपलब्ध कराती हैं। वर्ष 2021-22 में दुग्ध संघों द्वारा 9.06 लाख किलो ग्राम प्रतिदिन दूध संकलित किया गया तथा 6.72 लाख लीटर प्रतिदिन पैकेट दूध विक्रय किया गया। अन्य उत्पादों में घी, दुग्ध चूर्ण, टेबल बटर, मट्ठा, फ्लेवर्ड मिल्क, लस्सी, श्रीखंड, दही, पनीर, मावा छेना रबड़ी, पेड़ा, मिल्क केक, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, आइस क्रीम, कुकीज तथा हेल्थ वीटा प्लस हैं

ब्रज भूमि की मिठास, सांची के साथ
24/08/2026

ब्रज भूमि की मिठास, सांची के साथ

उपवास में उत्तम, स्वाद में सर्वोत्तम
22/08/2026

उपवास में उत्तम, स्वाद में सर्वोत्तम

दिनांक 21 अगस्त 2026 को ग्वालियर दुग्ध संघ द्वारा  सांची दूध एवं दुग्ध उत्पादों की नई पैकिंग लॉन्च की गई। इस अवसर पर ग्व...
22/08/2026

दिनांक 21 अगस्त 2026 को ग्वालियर दुग्ध संघ द्वारा सांची दूध एवं दुग्ध उत्पादों की नई पैकिंग लॉन्च की गई। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के संभागायुक्त श्री मनोज खत्री, निवर्तमान प्रबंध संचालक, एम पी सी डी एफ, डॉ संजय गोवाणी, एन डी डी बी के महा प्रबंधक, श्री स्वपन सिन्हा तथा ग्वालियर दुग्ध संघ के सी ई ओ श्री आभास अमर उपस्थित थे

सबका मनपसंद सांची पेड़ा...नई पैकिंग में
21/08/2026

सबका मनपसंद सांची पेड़ा...नई पैकिंग में

21/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपीसीडीएफ और दुग्ध संघों की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
National Dairy Development Board
Jansampark Madhya Pradesh

स्वाद और शक्ति से भरपूर ... सांची गोल्ड
20/08/2026

स्वाद और शक्ति से भरपूर ... सांची गोल्ड

भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहनएनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मी...
19/08/2026

भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, सांची स्मार्ट पार्लर का भी उद्घाटन

भोपाल, 19 अगस्त 2026। सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने बुधवार को 12 नए मिल्क टैंकर, एक चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और दुग्ध उत्पाद वितरण के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन शुरू किया। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने एमपीसीडीएफ के निवर्तमान प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी की उपस्थिति में इन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रितेश जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल डेयरी परिसर के फैक्ट्री गेट पर नवनिर्मित सांची स्मार्ट पार्लर का भी उद्घाटन किया गया। स्मार्ट पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सांची के गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित दूध तथा विभिन्न दुग्ध उत्पाद सहजता से उपलब्ध होंगे।

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने कहा कि आधुनिक परिवहन, वैज्ञानिक गुणवत्ता परीक्षण और पर्यावरण अनुकूल वितरण व्यवस्था डेयरी क्षेत्र को अधिक सक्षम और उपभोक्ता केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भोपाल दुग्ध संघ में शुरू की गई ये सुविधाएं दूध की गुणवत्ता एवं सुरक्षित परिवहन को मजबूत करने के साथ उपभोक्ताओं तक सांची उत्पादों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेंगी। दुग्ध सहकारिता की मजबूती के लिए आधुनिक तकनीक के साथ पशुपालकों और उपभोक्ताओं, दोनों के हितों को केंद्र में रखना आवश्यक है।

दूध संकलन में 38 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रितेश जोशी ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ के दूध संकलन में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दूध संकलन को कम से कम समय में सुरक्षित तरीके से दुग्ध संयंत्र तक पहुंचाने में नए मिल्क टैंकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से 'दूध का दूध, पानी का पानी' कार्यक्रम को आगे भी निरंतर संचालित किया जाता रहेगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना तथा मिलावट के प्रति सजग बनाना है।

श्री जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दो इलेक्ट्रिक वाहन शुरू किए गए हैं। इनका उपयोग मॉडर्न ट्रेड सेंटर और क्विक कॉमर्स सेंटर तक दूध एवं दुग्ध उत्पाद पहुंचाने में किया जाएगा। पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के साथ ये वाहन परिवहन लागत को कम करने में भी सहायक होंगे।

5,000 लीटर क्षमता वाले 12 नए मिल्क टैंकर

भोपाल दुग्ध संघ द्वारा शुरू किए गए 12 नए मिल्क टैंकरों में प्रत्येक की क्षमता 5,000 लीटर है। इन टैंकरों के माध्यम से दुग्ध सहकारी समितियों से संकलित दूध को सुरक्षित तरीके से कम समय में दुग्ध संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा। बढ़ते दूध संकलन को देखते हुए नए टैंकर दुग्ध परिवहन की क्षमता को मजबूत करेंगे।

गुणवत्ता जांच के लिए चलित प्रयोगशाला

चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला सांची की गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी। प्रयोगशाला में दूध, दही, पनीर, घी और मावा में स्टार्च, यूरिया, माल्टोज, सुक्रोज तथा न्यूट्रलाइजर जैसे विभिन्न मिलावटी पदार्थों की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देंगे इलेक्ट्रिक वाहन

दुग्ध उत्पादों के वितरण के लिए शुरू किए गए दो इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे। इनका उपयोग मॉडर्न ट्रेड सेंटर तथा क्विक कॉमर्स सेंटर तक दूध एवं दुग्ध उत्पाद पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

इन 12 मिल्क टैंकरों और चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला की खरीद तथा सांची स्मार्ट पार्लर के निर्माण का कार्य भारत सरकार की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट (एनपीडीडी) योजना के अंतर्गत किया गया है। 12 मिल्क टैंकरों की कुल लागत 3.40 करोड़ रुपये तथा चलित प्रयोगशाला की लागत 20 लाख रुपये है, जिसमें भारत सरकार का 50 प्रतिशत अंशदान है। सांची स्मार्ट पार्लर के लिए 4.25 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

सांची स्मार्ट पार्लर में दुग्ध सहकारी व्यवसाय की पूरी यात्रा को भी प्रदर्शित किया गया है—पशुपालकों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर उन्नत पशुपालन, समिति स्तर पर दूध संकलन, सुरक्षित परिवहन और अंततः उपभोक्ताओं तक गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित दूध पहुंचाने तक। यह सहकारी व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

भोपाल दुग्ध संघ के अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक वाहनों और नई सुविधाओं के माध्यम से दुग्ध संकलन, गुणवत्ता परीक्षण, परिवहन और वितरण की पूरी श्रृंखला को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीडीबी के सहयोग से किए जा रहे ये प्रयास सांची ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूत करने में सहायक होंगे।

19/08/2026

मध्य प्रदेश में बनीं दो हजार नई दुग्ध सहकारी समितियां

दो साल में 27 प्रतिशत तक बढ़ा दुग्ध संकलन

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
National Dairy Development Board
Jansampark Madhya Pradesh

19/08/2026

Address

Dugdha Bhavan, Habibganj
Bhopal
462024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanchi Dairy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanchi Dairy:

Shortcuts

Share

Category