21/05/2026
टोंक में कुणाल गुर्जर सुसाइड मामले को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।
घंटाघर चौराहे पर सर्व हिंदू समाज द्वारा कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन की कार्यकर्ता रिद्धिमा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में विधायक सचिन पायलट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समाज के युवक की मौत के बाद भी विधायक मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे समाज में आक्रोश है।
साथ ही गुर्जर समाज से राजनीतिक बहिष्कार की अपील किए जाने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
मामले में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर भी सोशल मीडिया और स्थानीय संगठनों में बहस जारी है।
#टोंक #कुणालगुर्जर #सचिनपायलट #रिद्धिमाशर्मा #राजस्थान #हिंदूसमाज #राजनीति