26/03/2026
प्रिय क्षेत्रवासियों,
जाहोता से रामपुरा मार्ग की जर्जर स्थिति और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। इस सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर रैगर मोहल्ले के आगे मोरे के पास, रामपुरा रोड पर 28 मार्च (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने का निर्णय लिया है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस सत्याग्रह को सफल बनाएं और अपनी एकता व जागरूकता का परिचय दें।
आपकी उपस्थिति ही हमारी ताक़त है।