05/08/2026
संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ग्राम धौल में होंगे जनहित के विकास कार्य
पत्रकार कमल सिंह लोधा
बैतूल। ग्राम धौल, जिला बैतूल (मध्यप्रदेश) में संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
प्रस्तावित कार्यों में 28×17 फीट के पंचायत भवन का निर्माण तथा उसके साथ पेयजल प्याऊ की व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 24×17 फीट के एक कक्ष का निर्माण, 200 लीटर पानी की टंकी सहित 4 नलों वाला प्याऊ तथा बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है।
इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय में लगभग 500 फीट लंबी बाउंड्री वॉल, 12 फीट चौड़ा मुख्य प्रवेश द्वार, 200 लीटर पानी की टंकी सहित 6 नलों वाला प्याऊ, तथा 1000 लीटर पानी की टंकी के साथ बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय निर्माण प्रस्तावित है।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुद्ध पेयजल सेवा अभियान के तहत लगभग 1000 फीट पाइपलाइन, 5 एचपी क्षमता की मोटर तथा आवश्यक फिटिंग के साथ पेयजल व्यवस्था विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
इन प्रस्तावित विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम धौल में शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।