Cup N Plate

Cup N Plate We have “shahinsheermal” to accompany your meal. Enjoy this sweet delicacy with tea or your meal.

13/03/2025
28/02/2025

काटने वाले बिच्छू:
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 13वीं सदी के सूफी संत सैयद हुसैन शर्फुद्दीन शाह विलायत नकवी की मज़ार मौजूद है. माना जाता है कि वो उत्तर भारत के पहले उर्दू कवि थे. उनकी मज़ार के पास कई जहरीले बिच्छू मौजूद रहते हैं लेकिन उन्होंने आजतक आने वाले किसी अनुयायी या भक्त को नुकसान नहीं पहुंचाया. श्रद्धालुओं को एक निश्चित समय के लिए उन बिच्छुओं को घर ले जाने की इजाज़त है लेकिन तय समय के बाद उन्हें वापस मज़ार पर नहीं छोड़ा जाता तो वो इंसानों पर हमला कर देते हैं.

27/02/2025

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है. इनमें महिलाओं की भी अच्छी ख़ासी संख्या है.
पिछले दिनों लड़कियों और महिलाओं के स्नान करते और कपड़े बदलने की तस्वीरें और वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर शेयर किए गए.
ऐसे वीडियो फ़ेसबुक, एक्स और यूट्यूब पर मौजूद थे. यही नहीं, कई टेलीग्राम चैनल्स पर इन वीडियो को बेचा जा रहा था.
मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात जब सामने आई, तो पुलिस ने इस पर कार्रवाई की. कुछ लोग गिरफ़्तार किए गए. इस पूरे मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर महिलाओं की निजता और उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठा दिया है. 27 फ़रवरी यानी गुरुवार को भी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के रहने वाले 27 साल के अमित कुमार झा को ग़िरफ़्तार कर लिया गया है.

27/02/2025

26/02/2025

इमरजेंसी में जब हुई जबरन नसबंदी

विश्व बैंक के मुताबिक़ जब भारत आज़ाद हुआ तो एक औरत औसतन छह बच्चों को जन्म दे रही थी यानी देश का 'टोटल फर्टिलिटी रेट' (टीएफआर) छह था.
जनसंख्या नियंत्रण पर पहला कदम 1952 की पहली पंचवर्षीय योजना में उठाया गया. 'फर्टिलिटी' और 'परिवार नियोजन' पर शोध और 'जनसंख्या को देश की अर्थव्यवस्था की ज़रूरत के स्तर तक' लाने का लक्ष्य रखा गया.
लेकिन इमरजेंसी के दौरान सरकार ने कहा कि पुराने तरीकों का कोई व्यापक असर नहीं दिखा है सो कुछ नया करने की ज़रूरत है और नसबंदी पर ज़ोर दिया गया.
1976 में लाई गई इस पहली राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के तहत परिवार नियोजन के टार्गेट तय किए गए और राज्यों को इन्हें पूरा करने पर ही केंद्रीय सहायता मिलने जैसी शर्तें लागू की गईं. नसबंदी करवाने के लिए लोगों को प्रलोभन भी दिए गए

26/02/2025

देश की ज़्यादा आबादी को कम करने के लिए जब सरकार फ़ैसले लेना चाहती है, तब उससे मची उथल-पुथल में बच्चे पैदा करनेवाली और गर्भनिरोध के तरीके अपनानेवाली औरतें सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है.
ये पहली बार नहीं है कि जनसंख्या के नियंत्रण के लिए भारत में प्रलोभन और दंड की नीति अपनाई गई हो. यानी परिवार छोटा रखने पर सरकार इनाम दे और ज़्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकारी नीतियों और मदद से वंचित करे.
पहले 1970 के दशक में देश में लगी इमरजेंसी के दौरान नसबंदी के कार्यक्रम से और फिर 1990 के दशक में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए कई राज्यों में बाध्यकारी की गई 'टू-चाइल्ड' पॉलिसी के ज़रिए ऐसा किया जा चुका है.
कुछ सबक़ 'वन-चाइल्ड' और 'टू-चाइल्ड' पॉलिसी लागू करनेवाले पड़ोसी देश चीन से भी लिए जा सकते हैं और कुछ जापान और दक्षिण कोरिया से

Address

Lekhraj Shakti Nagar Lucknow
Lucknow
226001

Telephone

+917755041033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cup N Plate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cup N Plate:

Share