09/02/2026
बिरयानी मसाला (घर पर बनाने की आसान विधि लिखित में
सामग्री
तेज पत्ता – 3–4
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरी इलायची – 6–7
काली इलायची – 2
लौंग – 8–10
काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
धनिया बीज – 2 बड़े चम्मच
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
जावित्री – 1 छोटा टुकड़ा
जायफल – ½ छोटा टुकड़ा
सूखी लाल मिर्च – 4–5
स्टार ऐनिस (चक्र फूल) – 1–2
शाही जीरा – 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर 2–3 मिनट हल्का भून लें।
ठंडा होने दें।
मिक्सी में बारीक पीस लें।
तैयार मसाले को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
यह मसाला चिकन, मटन या वेज बिरयानी में इस्तेमाल किया जाता है।