भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट)
स्वाभिमान ट्रस्ट विश्वविख्यात योग गुरू बाबा रामदेव की योग क्रांति को देश के सभी 638365 गांवों तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारवान भारत के निर्माण के लक्ष्यों को लेकर स्तापित एक ट्रस्ट है। यह ट्रस्ट ५ जनवरी सन् २००९ को दिल्ली में पंजीकृत कराया गया है जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार, गरीबी, भूख, अपराध, शोषण मुक्त भारत का निर्माण कराना होगा | ट्रस्ट गैर राजनीतिक होगा और रा
ष्ट्रीय आन्दोलन चलायेगा जिसका यह प्रयास होगा कि भ्रष्ट, बेईमान और अपराधी किस्म के लोग सत्ता के सिंहासन पर नही बैठ सकें.
बाबा रामदेव ने स्वाभिमान ट्रस्ट के माध्यम से उन लोगों को सामने लाना शुरु कर दिया है जो रात-दिन देश के लिए सोचते हैं, जीते हैं और देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। बाबा रामदेव ने अपने स्वाभिमान ट्रस्ट का सचिव राजीव दीक्षित को बनाया है जो विगत कई बरसों से भारत में असली आजादी की लड़ाई अकेले अपने दम पर ही लड़ रहे हैं। राजीव दीक्षित ऐसे धुनी व्यक्ति हैं जो विगत 25 सालों से देश की मल्टीनेशनल कंपनियों और औद्योगिक घरानो के खिलाफ वैचारिक लडा़ई लड़ रहे हैं। कई साल पहले राजीव दीक्षित अपने कैसेटों के जरिए लोगों में राष्ट्र भक्ति का अलख जगाते थे।
घोषित उद्देश्य व कार्यप्रणाली
यह ट्रस्ट देश के सभी गांवों तक बाबा रामदेव की योग क्रान्ति को ले जाकर करोडो लोगों को जोडेगा | इस आन्दोलन में पांच से सात लाख सदस्य बनाये जायेगे और प्रत्येक जिले के युवा, शिक्षक, चिकित्सक, किसान, श्रमिक संगठन के रूप में ट्रस्ट की 15 इकाइयां काम करेंगी | आम देशवासियों में यह प्रवृत्ति जगायेगा कि वह मतदान अवश्य करे, विदेशी कंपनियों का बहिष्कार करे तथा देशभक्त लोग एकजुट हो |
सरों से करवायेंगे
4. हम शून्य तकनीकी से बनी विदेशी वस्तुओं का 100% बहिष्कार तथा स्वदेशी वस्तुओ का प्रयोग करेंगे । ; रहेंगे ।
5. हम सम्पूर्ण भारत को 100% योगमय एवं स्वस्थ बनाकर राष्ट्रवासियों को आत्मकेंन्द्रित करेंगे और आत्मविमुखता से पैदा हुई बेईमानी, भ्रष्टाचार, निराश, अविश्वास व आत्मग्लानि को मिट जन – जन में आत्मगौरव का भाव जगायेंगे एवं वैयक्तिक व राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण कर भारत का सोया हुआ स्वाभिमान जगायेंगे ।