15/09/2022
भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) रेवाड़ी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने किसानों के साथ मिलकर डी सी ऑफिस का घेराव किया और उपायुक्त के नाम सी टी एम को ज्ञापन सौंपा जिसमे गाँव डुंगरवास, मसानी, खलियावास की एमआरटीएस परियोजना के लिए एचएसआईडीसी की तरफ से दो साल पहले अधिग्रहित की गई जमीन और उस पर बने स्ट्रक्चर का मुआवजा अभी तक नहीं देने के विरोध जताया जिलाध्यक्ष समय से ने कड़े शब्दों में संगठन व किसानो की तरफ से चेतावनी दी है कि यदि पांच से सात दिनों में किसानो के मुआवजे कि शेष राशि उनके अकाउंट में नहीं पहुँचती है तो हमे मजबूरन इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा l