Kisan Jalwa

Kisan Jalwa Kisan
jalwa.

farming agriculture
farming video/village and farming life
"किसानी का असली जलवा! यहाँ आपको मिलेगी मिट्टी की खुशबू और आधुनिक खेती का संगम। जय जवान, जय किसान! 🇮🇳"
https://youtube.com/?si=C1DjXdRrIpiV2ZCD

22/10/2026
21/10/2026

बेल वाली सब्जी में ये स्प्रे मत चूकना | Bottle Gourd & Cucumber Spray

लौकी और ककड़ी की खेती में आज किया ये जबरदस्त स्प्रे!

इस वीडियो में मैंने दिखाया है -
✅ Diafenthiuron 50% WP - थ्रिप्स और माइट के लिए
✅ BIO-R303+ - वायरस और ग्रोथ के लिए
✅ NUTRIBUILD - बेल को ताकत देने के लिए

ये कॉम्बिनेशन बेल वाली सब्जी (लौकी, ककड़ी, करेला) में बहुत अच्छा रिजल्ट देता है। नई ग्रोथ तेज आती है और फूल झड़ना कम होता है।

मेरी खेती : ड्रिप + मल्चिंग + मचान सिस्टम

नोट: दवा की मात्रा हमेशा अपने एग्रोनोमिस्ट की सलाह से लें।







jalwa

19/10/2026

गुलाबी ठंड का कमाल देखो! ❄️💜
पिछले 1 महीने से बैंगन हरे ही थे, कलर आता ही नहीं था। बस 2 दिन हल्की ठंड पड़ी और देखो... पूरे पौधे और बैंगन में जबरदस्त कलर आ गया।
किसानी में मौसम ही सब कुछ है!





18/10/2026

दूसरी बार बैंगन की तोड़ाई, 400kg माल पर भाव नहीं मिला | Market Rate Down`

आज खेत में बैंगन की दूसरी तोड़ाई की, लगभग 400 किलो बैंगन निकला है।

इतनी मेहनत, खाद, पानी, दवाई का खर्चा... और मंडी में लेकर गए तो भाव ही नहीं है। 1 किलो बैंगन उगाने में जितना खर्चा आता है, उससे भी कम भाव मिल रहा है।

ये है एक छोटे किसान की सच्ची कहानी। सरकार तक ये वीडियो पहुँचना चाहिए।

आपके यहाँ बैंगन का क्या भाव है? कमेंट में बताओ, और अगर आप किसान का साथ देना चाहते हो तो वीडियो को शेयर करो 🙏

17/10/2026

मुँह गुलाबी क्यों हुआ? बच्चों की Dragon Fruit पार्टी 🎉 | Kisan Jalwa

आज की मस्ती 😂 खेत से ताज़ा Dragon Fruit तोड़ा और युग ने तो कमाल कर दिया!

बच्चों के मुँह देखो कैसे गुलाबी हो गए हैं। ये है हमारे खेत का 100% Organic फल।

वीडियो अच्छा लगे तो Share जरूर करना।





16/10/2026

पुराना गया - नया आया | 2 साल बाद बैंगन का ऐसा अंत
🍀☘️✅💯
😱: 2 साल की मेहनत खत्म, फिर से नई शुरुआत*
अंत में सड़े-गले बैंगन, अब नई खेती शुरू*

पुरानी 2 साल वाली बैंगन की खेती का आखिरी दिन और नई बैंगन की शुरुआत एक साथ।

ऊपर वाला खेत जो 2 साल तक लगातार कमाई देता रहा, आज उसका अंत ऐसा हो गया - पीले सड़े गले बैंगन जमीन पर।

और नीचे वही खेत में नई उम्मीद के साथ नई बैंगन की फसल हरी भरी खड़ी है।

किसान की जिंदगी ऐसी ही है - एक फसल खत्म, दूसरी शुरू।

आपके हिसाब से 2 साल तक बैंगन रखना फायदेमंद है या नहीं? कमेंट में बताओ।

14/10/2026

2 साल पुरानी बैंगन की खेती खत्म! आखिरी दिन उखाड़ दिया 😢
आज हमारी 2 साल पुरानी बैंगन की फसल का आखिरी दिन था।

लगभग 2 साल तक इस खेत ने हमें लगातार उत्पादन दिया। अब पौधे पूरी तरह से सूख गए थे, इसलिए आज पूरे खेत की सफाई करके सभी पौधों को जड़ से उखाड़ दिया।

एक फसल को 2 साल तक चलाना आसान नहीं होता, बहुत मेहनत लगती है। आज थोड़ा दुख भी हो रहा है, लेकिन नई फसल के लिए खेत को खाली करना जरूरी था।

*नोट: वीडियो में दिख रही यह पुरानी वाली खेती है, जो 2 साल चली। अभी जो नई हरी बैंगन की खेती चल रही है (7 मन वाली) वह अलग खेत में है और उसकी कमाई अभी बाकी है।*

अगली फसल कौन सी लगानी चाहिए? आप कमेंट में बताओ।

Address

Po. Sardhar Dist. Rajkot. Gujrat
Sardhar
360025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kisan Jalwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category