Fast news sirsa

Fast news sirsa FAST NEWS SIRSA⏱️
Official page for news of Haryana📰 (Sirsa)
रोज़ की ख़बरें अब हिंदी में 🗞️
(1)

📍पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक नया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर तेजी से शेयर क...
10/08/2026

📍पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक नया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में सांसद अजीबोगरीब दावा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे हर दिन लगभग 10 लाख रुपये जरूरतमंदों और लोगों के बीच बांटते हैं।🔜

सांसद पप्पू यादव ने अपनी आर्थिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक संपन्नता का हवाला देते हुए यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि उनके पूर्वजों और बाप-दादा के पास 32 हजार भैंसें हुआ करती थीं। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।...

🚨 INQ Unfold: Meta पर ₹9,000 करोड़ का भारी जुर्माना! बच्चों की मानसिक सेहत और डिजिटल लत को लेकर अमेरिकी अदालत का बड़ा फै...
10/08/2026

🚨 INQ Unfold: Meta पर ₹9,000 करोड़ का भारी जुर्माना! बच्चों की मानसिक सेहत और डिजिटल लत को लेकर अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला!

​फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) पर अमेरिकी अदालत ने ₹9,000 करोड़ ($1 Billion+) का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, हानिकारक कंटेंट और सोशल मीडिया की लत लगाने वाले एल्गोरिदम को लेकर की गई है।

​📌 INQ Unfold: अदालत के 3 सबसे गंभीर निष्कर्ष (Key Highlights)

​1️⃣ जानबूझकर मानसिक सेहत को पहुंचाया नुकसान:
​अदालत ने माना कि मेटा को पहले से जानकारी थी कि Facebook और Instagram बच्चों में डिप्रेशन, एंग्जायटी और मानसिक तनाव बढ़ा रहे हैं, लेकिन मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए।

​2️⃣ एडिक्शन (लत) लगाने के लिए विशेष डिजाइन:
​प्लेटफॉर्म्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चे अपना अधिक से अधिक समय ऐप्स पर बिताएं (ऑटो-प्ले, रील्स, नोटिफिकेशन एल्गोरिदम)।

​3️⃣ ₹400 करोड़ का 'Teen Mental Health Fund':
​जुर्माने की राशि में से ₹400 करोड़ से एक विशेष फंड बनाया जाएगा। इसका उपयोग सोशल मीडिया एडिक्शन, ऑनलाइन शोषण और डिप्रेशन से पीड़ित बच्चों के इलाज और काउंसिलिंग के लिए होगा।

​💭 बड़ा सवाल: क्या सोशल मीडिया पर भी लगे सिगरेट जैसी चेतावनी?

जिस तरह तंबाकू और सिगरेट के पैकेट पर "स्वास्थ्य के लिए हानिकारक" लिखा होता है, क्या अब समय आ गया है कि सोशल मीडिया ऐप्स पर भी वैधानिक चेतावनी (Statutory Warning) अनिवार्य की जाए कि "इसका अत्यधिक इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है"?

​💡 INQ का नज़रिया (INQ Opinion):

तकनीक और सोशल मीडिया की सुविधा अपनी जगह है, लेकिन बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा सबसे ऊपर है। टेक कंपनियों की जवाबदेही तय होना डिजिटल युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

​🔔 INQ (India Quick News) – सटीक. निष्पक्ष. बेबाक।
दुनिया भर की टेक, साइबर और सोशल मीडिया जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करें!

​💬 आपकी क्या राय है? क्या आपके घर में भी बच्चे इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स के एडिक्ट हो रहे हैं? कमेंट्स में अपनी चिंताएं और सुझाव ज़रूर शेयर करें!

🚨 मोगा, पंजाब: शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI, 2 महीने तक करती रही ड्यूटी का नाटकमोगा में एक युवती पर पंजाब पुलिस की फर...
10/08/2026

🚨 मोगा, पंजाब: शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI, 2 महीने तक करती रही ड्यूटी का नाटक

मोगा में एक युवती पर पंजाब पुलिस की फर्जी ASI बनकर करीब दो महीने तक पुलिसकर्मी होने का नाटक करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवती ने नकली पुलिस वर्दी, वॉकी-टॉकी और फर्जी पुलिस आई-कार्ड का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने इसी पहचान के आधार पर करीब एक महीने पहले एक संपन्न परिवार में शादी भी कर ली। ससुराल वालों को भरोसा दिलाने के लिए वह रोजाना पुलिस की वर्दी पहनकर घर से निकलती और पूरा दिन मोगा में बिताती थी।

बताया जा रहा है कि वह थाना सिटी-1 के पास स्थित सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखती थी और स्टाफ को बताती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक पर लगी है।

लगातार एक जैसी गतिविधियां देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के बाद कथित फर्जी ASI होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से पंजाब पुलिस की नकली वर्दी, 2 वॉकी-टॉकी और फर्जी पुलिस आई-कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस ने कोमलप्रीत कौर के खिलाफ BNS की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

📍 मोगा, पंजाब

⚠️ यह खबर उपलब्ध रिपोर्टों में बताए गए आरोपों और पुलिस कार्रवाई पर आधारित है।

🚔 चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाईसरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की धमकी के मामले में 08 माह से फरार तीसरे आरोपी...
08/08/2026

🚔 चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की धमकी के मामले में 08 माह से फरार तीसरे आरोपी सलमान खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के मार्गदर्शन में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी।

बिजली विभाग की हड़ताल 🪧
08/08/2026

बिजली विभाग की हड़ताल 🪧

06/08/2026

Hisar📍

06/08/2026

📍🚨📰

06/08/2026

📍 #हरियाणा के #दादरी #शहर #में #सिटी थाने के सामने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियां मारी गईं। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।
🚨

📍हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियों...
06/08/2026

📍हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियों मारी। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।🚨

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिटी थाने के ठीक सामने 3 बदमाश बाइक पर बैठकर आए और गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 30 राउंड फायरिंग से ब्लैक स्कॉर्पियो को छलनी किया। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें ब्लैक स्कॉर्पियों में लहू_लुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। वहीं, एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागता दिखा।

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे।



हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियों मारी। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।

🚨व्यापारियों, ज्वैलर्स व पेट्रोल पंप संचालकों के लिए सुरक्षा कवच बना 'अभेद्य' ऐप : एसपी दीपक सहारन ।नागरिकों को रंगदारी ...
06/08/2026

🚨व्यापारियों, ज्वैलर्स व पेट्रोल पंप संचालकों के लिए सुरक्षा कवच बना 'अभेद्य' ऐप : एसपी दीपक सहारन ।

नागरिकों को रंगदारी कॉल्स से बचाने के लिए अभेद्य' ऐप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें :- एसपी ।📍

एक्सटॉर्शन कॉल से परेशान लोगों के लिए मजबूद सुरक्षा कवच के रुप में कार्य कर रहा है 'अभेद्य' ऐप :- एसपी ।

📍सिरसा। जिले में विदेशी नंबरों से आने वाली एक्सटॉर्शन,धमकी भरी कॉल, रंगदारी मांगने के मामलों और साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए सिरसा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों, ज्वैलर्स, स्कूल संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों, राइस मिल संचालकों तथा ऐसे लोगों से संपर्क करें जिन्हें संदिग्ध कॉल या मैसेज आते हैं और उन्हें तुरंत 'अभेद्य' ऐप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की पहल पर शुरू किया गया 'अभेद्य' ऐप अब धमकी भरी अंतरराष्ट्रीय कॉलों से परेशान लोगों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर सामने आया है। यह ऐप विदेशी और संदिग्ध नंबरों से आने वाली वॉयस कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट की पहचान कर उन्हें स्वत: ब्लॉक कर देता है। इससे उपयोगकर्ता तक आपत्तिजनक या धमकी भरी सामग्री पहुंचने से पहले ही रोक दी जाती है।उन्होंने बताया कि हाल के समय में कई मामलों में अपराधी विदेशों से इंटरनेट आधारित नंबरों के जरिए व्यापारियों और अन्य लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में 'अभेद्य' ऐप प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। जब संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबर ब्लॉक हो जाते हैं तो अपराधियों को स्थानीय नंबरों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे पुलिस के लिए उनकी पहचान करना और उन्हें ट्रैक करना कहीं आसान हो जाता है।एसपी ने कहा कि यह ऐप अज्ञात अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और मोबाइल में सेव न किए गए संदिग्ध नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने में सक्षम है। यही कारण है कि हरियाणा पुलिस की यह पहल दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन रही है और कई राज्य इसी तरह की सुरक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यापारी, ज्वैलर्स, पेट्रोल पंप संचालक या आम नागरिक को ऐप डाउनलोड करने अथवा इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो संबंधित थाना और साइबर सेल की टीम तुरंत उसकी सहायता करे। पुलिस अधिकारी स्वयं लोगों को ऐप की उपयोगिता समझाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं ।एसपी दीपक सहारन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सिरसा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ यह ऐप एक मजबूत डिजिटल हथियार साबित हो रहा है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी विदेशी या संदिग्ध नंबर से धमकी भरी कॉल, मैसेज या अन्य सामग्री प्राप्त होती है तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें और 'अभेद्य' ऐप का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें।
#अभेद्यऐप #सिरसा #एसपीदीपकसहारन #हरियाणापुलिस #साइबरक्राइम #साइबरसुरक्षा #रंगदारी #एक्सटॉर्शनकॉल #सुरक्षाकवच #व्यापारीसुरक्षा #ज्वैलर्स #पेट्रोलपंप #साइबरअपराध

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fast news sirsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category