गरम मसाला रेसिपी ❤ 🔥❤️
सामग्री:
काली मिर्च- 1 टेबल स्पून
बड़ी इलायची- 1 टेबल स्पून
हरी इलायची-10-12
जीरा- 2 टेबल स्पून
शाही जीरा- 3 टेबल स्पून
दालचीनी- 3 टुकड़े (1 इंच)
तेजपत्ते- 2 से 3
जायफल- 2 टुकड़े
जावित्री- 2 टुकड़े
लौंग- 1 टेबल स्पून
फूल चक्र - 2 टुकड़े
गरम मसाला बनाने की विधि:
जावित्री और जायफल को छोड़कर शेष सभी मसाले को एक कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर गर्म कर ले | मसाले में से खुशबू आने पर गैस को बंद कर दें
जावित्री और जायफल को टुकड़ा करके अलग से कढ़ाई में भुने
सभी मसाले को हल्का सा ठंडा होने दें
एक मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस ले
गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
Be the first to know and let us send you an email when Mirchi tadka 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.