19/08/2026
*श्री मिठाईवाला की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन*
*वाराणसी:* *श्री मिठाईवाला ने सहाबाबाद-जगतपुर में अपनी तीसरी ब्रांच की शुरुआत कर दी है। नई ब्रांच के भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, अधिवक्ता और पत्रकार बंधु मौजूद रहे।*
*कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी , पूर्व भाजपा विधायक श्री सुरेंद्र नारायण सिंह जी, रोहनिया विधायक श्री सुनील पटेल जी , एमएलसी श्री धर्मेंद्र सिंह जी , राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस श्री मनीष सिंह जी , जिला मंत्री, बीजेपी श्री सुनील पाण्डेय जी , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावक श्री संजय सोनकर जी, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री अजय सिंह मुन्ना जी , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह जी , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अलोक सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।*
*इस मौके पर श्री मिठाईवाला के मालिक शशिकांत मिश्र भी मौजूद रहे। तीसरी ब्रांच के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।*
*नई ब्रांच के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद भी अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। उद्घाटन समारोह के साथ श्री मिठाईवाला ने अपनी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।*