31/05/2026
*लायंस इंटरनेशनल मंडल 321-ई*
*आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन*
*"विश्व तम्बाकू रहित दिवस"* के अवसर पर *31 मई 2026* को *चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं. 3, प्रयागराज* पर *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत आयोजित _जन-जागरूकता रैली_ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
*मुख्य अतिथि मा. न्यायमूर्ति श्री सत्यवीर सिंह जी*, लायस के सभी साथी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने प्रेरक संबोधन से समाज को "जिन्दगी चुनें, नशा नहीं" का अमूल्य संदेश दिया।
*कार्यक्रम का मुख्य संयोजन लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव जी* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
*विशिष्ट अतिथि* ला. डॉ. अर्णधर दुबे जी, ला. उदय चंदानी जी, ला. उमेश चन्द्र कक्कड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन के लिए मंडल परिवार आपका हृदय से आभारी है।
*सभी का नाम लेना संभव नहीं है, लेकिन फोटो एवं वीडियो में उपस्थित सभी लायन साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार।* आप सभी ने अपने *क्लब बैनर के साथ* भारी संख्या में उपस्थित होकर लायंस की एकता व सामाजिक सरोकार को सार्थक किया।
मद्यनिषेध विभाग, उ.प्र. के साथ यह संयुक्त आयोजन समाज में जागरूकता लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
*लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव जी एवं लायंस क्लब प्रयागराज गौरव की ओर से* आप सभी का सादर धन्यवाद ज्ञापन।
*सधन्यवाद*
*लायंस इंटरनेशनल मंडल 321-ई*