09/03/2026
कभी सोचा है… ट्रैक्टर आखिर बनते कैसे हैं?
कुछ दिन पहले मुझे Mahindra की तरफ से नागपुर के उनके Tractor Plant में आने का निमंत्रण मिला। मेरे लिए ये सिर्फ एक visit नहीं थी, बल्कि खेती की मशीनों की दुनिया को बिल्कुल करीब से देखने का मौका था।
जब हम प्लांट के अंदर पहुंचे, तो सबसे पहले जो चीज़ महसूस हुई वो थी उसका scale। इतनी बड़ी production line कि एक के बाद एक ट्रैक्टर लगातार बनते जा रहे थे। हर जगह engineers और technicians अपने-अपने काम में इतने focused थे कि पूरा प्लांट एक synchronized system की तरह चल रहा था।
सबसे हैरान करने वाली बात मुझे तब लगी जब पता चला कि यहाँ सिर्फ 3 मिनट में एक ट्रैक्टर तैयार हो जाता है।
और एक दिन में लगभग 450 के आसपास ट्रैक्टर बनते हैं।
यहाँ काम तीन शिफ्ट में चलता है, इसलिए production लगभग लगातार चलता रहता है।
और मज़े की बात यह है कि यहाँ बने ट्रैक्टर सिर्फ भारत के लिए नहीं होते —
यहीं से ये ट्रैक्टर दुनिया के कई देशों में भेजे जाते हैं।
पूरे प्लांट में automation, testing systems और quality checks इतने advanced हैं कि हर मशीन खेत तक पहुँचने से पहले कई stages से गुजरती है। तभी समझ आता है कि किसान के पास पहुँचने वाली मशीन के पीछे कितनी engineering और planning होती है।
इस visit का एक और मज़ेदार हिस्सा था — दूसरे creators से मिलना।
देश के अलग-अलग हिस्सों से आए creators, सबका perspective अलग था, लेकिन passion एक ही था — agriculture और machines।
वहीं हमने काफी discussions किए, idea