06/04/2026
आज दिनांक 06/04/2026 को ग्राम #लिंगाडीह ( #आरंग) स्थित मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन केंद्र ‘ओजस फार्म’ का निरीक्षण मान क़ृषि मंत्री श्रीराम विचार नेताम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया ।
निरीक्षण के दौरान मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया, साथ ही उत्पादन गुणवत्ता एवं आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत तकनीकों एवं बेहतर प्रसंस्करण विधियों से जोड़कर मखाना की गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
यह केंद्र न केवल मखाना उत्पादन को नई दिशा दे रहा है, बल्कि स्थानीय किसानों की आय वृद्धि, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सुनियोजित प्रशिक्षण, बेहतर विपणन व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के माध्यम से मखाना किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय लिखने का यह सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं छत्तीसगढ़ कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी, इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्व विद्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ गजेंद्र चंद्राकर, डॉ एकांन्द धीमर, डॉ योगेंद्र चंदेल,ओजस फार्म से संजय नामदेव, शिव साहू एवं क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।