13/07/2026
बारिश कम हो, ज़्यादा हो या समय बदल जाए...
खेती का भविष्य शायद केवल बारिश पर निर्भर नहीं रहेगा।
यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम बारिश की हर बूंद को कितना संभाल पाते हैं।
इस वीडियो में मैंने दिखाया है कि इस साल हमने अपने पूरे फार्म का डिज़ाइन क्यों बदला।
करीब 3 फीट ऊँची मेड़, हर खेत का अपना जल प्रबंधन, वर्षा जल को खेत के अंदर रोकना, भूजल पर निर्भरता कम करना और आने वाले समय में Low Till / No Till Farming की तैयारी।
एक बात पूरे वीडियो की सबसे महत्वपूर्ण है—
"ना बाहर का पानी अंदर चाहिए, ना अंदर का पानी बाहर जाना चाहिए।"
अगर हम खेत को ही पानी बचाने वाला सिस्टम बना दें, तो सिंचाई का खर्च भी कम होगा, मिट्टी भी बेहतर होगी और बदलते मौसम का असर भी कम होगा।
वीडियो के अंत में मैंने उन लोगों के लिए भी खुला निमंत्रण दिया है जो कृषि मशीनों, Low Till तकनीक या खेती के नवाचार पर काम कर रहे हैं।
अगर आप ऐसी किसी मशीन या तकनीक पर काम कर रहे हैं, तो आइए मिलकर उसे वास्तविक खेतों में परखते हैं।
🎥 पूरा वीडियो यहाँ देखें:
https://www.youtube.com/watch?v=K2CA9Y0UMh0