हैलो मित्रों! मेरा नाम सचिन शर्मा है, मैं उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला हूँ, मैंने कृषि से स्नातक की पढ़ाई की है, मुझे कृषि, जैविक खेती, पशुपालन, तकनीक, ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुँचाना अच्छा लगता है। मेरा इस वेबसाइट को बनाने का मुख्य उद्देश्य आपके लिए हिंदी में जैविक खेती तथा अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करना है, जिसे आप सभी आसानी से समझ सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।
मित्रों जैसा कि आप सब जानते हैं आज कल कृषि में अधिक उपज लेने के लालच में खेतों में जहरीले कीटनाशक/ खरपतवार नाशी रसायनों तथा रासायनिक उर्वरकों का अंधा-धुंध प्रयोग किया जा रहा है. जिसके कारण पर्यावरण, वातावरण, भू-गर्ग जल, जलीये जीव-जंतु, पशु-पक्षी, खेती में लाभकारी कीट तथा जीव-जंतुओं का संतुलन बिगड़ने लगा है साथ ही मनुष्य का भी स्वास्थ्य संतुलन भी खारव होने लगा है.
आज हम सब जो भी खाध्य पदार्थ अनाज, सब्जियां, फल आदि खाते हैं उनमें जहरीले रसायनों का कुछ मात्र में अंश मौजूद होता है जो हमारे स्वास्थ्य को धीरे-धीरे प्रभावित करता रहता है. इसी कारण मनुष्य में विभिन्न प्रकार की मानशिक तथा शारीरिक समस्याएँ बढती जा रही हैं.
इन सभी समस्यों से बचने के लिए बिना रसायन की खेती, जैविक खेती / परम्परागत खेती अपनाना आवश्यक हो गया है.
इस वेबसाइट पर मैं आपको जैविक खेती, किचेन गार्डनिंग तथा टैरेस गार्डनिंग (घर की छत पर सब्जियां उगाना) आदि से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराऊंगा.