15/06/2026
#चलो चले गाऊँ की ओर 🚩
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, द्वारा आयोजित "चलो चलें गाँव की ओर" अभियान के अंतर्गत देवप्रयाग क्षेत्र में सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाँव के स्थानीय मंदिरों में दर्शन-पूजन किया, ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई में सहभागिता कर उनके श्रम एवं जीवन को निकट से समझा तथा बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर आत्मीय संवाद स्थापित किया।
यह अभियान केवल भ्रमण नहीं, बल्कि गाँव, ग्राम संस्कृति, परंपराओं और समाज के साथ जुड़ने तथा उनकी अनुभूतियों को समझने का एक सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी परिषद सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
"गाँव को जानो, समाज को समझो और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाओ।"