15/07/2026
आदरणीय आचार्य संतोष खंडूड़ी जी का पन्त पीठ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन
आज पन्त पीठ एवं पन्त पूजा स्टोर, देहरादून में हमारे लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का अवसर रहा। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री (जनसंख्या विश्लेषण) के रूप में दायित्व निभा रहे आदरणीय आचार्य संतोष खंडूड़ी जी ने हमारे कार्यालय में औपचारिक भेंट हेतु अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस पावन एवं स्मरणीय अवसर पर पन्त पीठ परिवार की ओर से आदरणीय आचार्य संतोष खंडूड़ी जी एवं उनके साथ पधारे आदरणीय डॉ. साहब का पुष्पगुच्छ अर्पित कर तथा पन्त पीठ के सम्मान-चिह्न से सम्मानित करते हुए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आपका स्नेह, आत्मीयता और पन्त पीठ के प्रति सद्भाव हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। आपके आगमन से हमें न केवल सम्मान की अनुभूति हुई, बल्कि समाज, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी नई ऊर्जा प्राप्त हुई।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें तथा आप इसी प्रकार उत्तराखंड एवं राष्ट्र की सेवा में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहें।
आपका स्नेहपूर्ण आगमन हमारे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
पन्त पीठ परिवार की ओर से आदरणीय आचार्य संतोष खंडूड़ी जी एवं साथ पधारे आदरणीय डॉ. साहब का पुनः हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं धन्यवाद।
सादर
आचार्य मुकेश पन्त
संस्थापक — पन्त पीठ
पन्त पूजा स्टोर, देहरादून (उत्तराखंड)