Amit kumar underiya

Amit kumar underiya Amit Kumar Underiya Rajora Khurd
Teh.-Saipau
Distt- Dholpur
Rajasthan
Pin.328027
Mob.-7891396075

 #धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने डीएफओ, परिवहन  पुलिस विभाग अधिकारियों के साथ चंबल नदी के बड़ापुरा और बरेलाप...
07/08/2026

#धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने डीएफओ, परिवहन पुलिस विभाग अधिकारियों के साथ चंबल नदी के बड़ापुरा और बरेलापुरा घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जानकारी में निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और नाकाबंदी गश्त संवेदनशील मार्गों का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए अवैध बजरी खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी में पुलिस अधीछक ने प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा सूचना मिलने पर सम्बधित विभागों के साथ समन्वय कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 #धौलपुर में नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने कार्यवाही करते हुए हरदेव नगर से जगन टॉकीज और मीट गली तक अतिक्रमण हटाओ अभिय...
07/08/2026

#धौलपुर में नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने कार्यवाही करते हुए हरदेव नगर से जगन टॉकीज और मीट गली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे खोखे, ठेले और अन्य अतिक्रमण हटवा दिया। जानकारी में मीट वाली गली के दुकानदारों को सख्त चेतावनी हुए कहा कि मीट की दुकान के बाहर रखकर बिक्री नहीं होगी। अंत में सभी दुकानदारों को 2 दिन के भीतर काले शीशे लगाने और नगर परिषद के सभी नियमों की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।

 #रूपबास अम्बेडकर पार्क में पार्षद चन्द्रशेखर जाटव आदि लोगों ने  तुषार कुमार सागर पुत्र नंदकिशोर जाटव को ओड़ेला गदी चतुर्...
05/08/2026

#रूपबास अम्बेडकर पार्क में पार्षद चन्द्रशेखर जाटव आदि लोगों ने तुषार कुमार सागर पुत्र नंदकिशोर जाटव को ओड़ेला गदी चतुर्थ श्रेणी में जॉइनिंग पर जाते समय साफा माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामनां की।

 #रूपवास कस्बे के में लोगों ने बुधवार दोपहर उप जिला अस्पताल को कस्बे से 5 किलोमीटर दूर बनवाए जाने के विरोध में धरना प्रद...
05/08/2026

#रूपवास कस्बे के में लोगों ने बुधवार दोपहर उप जिला अस्पताल को कस्बे से 5 किलोमीटर दूर बनवाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जानकारी में धीरज शुक्ला के नेतृत्व में लोग उपखंड कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि नगर पालिका रूपवास में पिछले पचासों वर्षों से अस्पताल रेलवे स्टेशन से मात्र 150 मीटर की दूरी पर संचालित है। यह जगह कस्बा और आसपास के पचासों गांवों के बीमार, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों के लिए सुविधा जनक है। लेकिन अब इसे यहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर और नेशनल हाइवे 123 से 3 किलोमीटर दूर चैंकोरा के नगला देवीया में खसरा नंबर 1008 व 1010 पर बनाने का प्रस्ताव है। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि यह स्थान सिरसोंदा से 7 किलो. और देहात के गांवों से 10-15 किलो. दूर है। यहां आवागमन का कोई साधन नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि यह जमीन चंद राजनीतिक भूमाफियाओं ने निजी स्वार्थ में आवंटित कराई है। ज्ञापन में मांग की गई कि अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही रखा जाए।

 #सैंपऊ में एसीबी की कार्यवाही  तहसील कार्यालय के बाबू को पकडाबाबू बीरेन्द्र कुमार को 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे ह...
05/08/2026

#सैंपऊ में एसीबी की कार्यवाही तहसील कार्यालय के बाबू को पकडा

बाबू बीरेन्द्र कुमार को 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड लिया

 #जगनेर में सबजन सेवा समिति के प्रति निधिमंडल द्वारा विकास खंड जगनेर के खंड विकास अधिकारी को विकास खंड की सभी ग्राम पंचा...
05/08/2026

#जगनेर में सबजन सेवा समिति के प्रति निधिमंडल द्वारा विकास खंड जगनेर के खंड विकास अधिकारी को विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
जानकारी में इस दौरान लोगों में मनोज पौडवाल आदि रहे।

 #भरतपुर के गांव ओंडेलगद्दी के पास खानुआं पुल के नीचे बकरियां चराने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौं त होने का मामल...
05/08/2026

#भरतपुर के गांव ओंडेलगद्दी के पास खानुआं पुल के नीचे बकरियां चराने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौं त होने का मामला सामने आया है। जानकारी में ओंडेलगद्दी के सोहिल और मोहब्बत अली बकरियां चराने के लिए खानुआं पुल के पास गए थे। जहां उनकी बकरियां पास में भरे नदी पानी में चली गई। इसे देख एक युवक बकरियों को वापस लाने के लिए पानी की ओर गया। दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी को डूबता देख दूसरा युवक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। जिससे दोनों युवक पानी में डूब गए। घटना मामले की जानकारी मिलने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने युवकों को पानी में तलाशना शुरू किया। सूचना पर गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह भी मय जाब्ते के मौंके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पानी से बाहर निकालकर रूपवास उप जिला अस्पताल लाये। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव परिवार में शोक छा गया है।

सूचना पर अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक

घटना मामले की सूचना मिलने पर छेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक अमर सिंह जाटव उप जिला अस्पताल रूपबास पहुंच गये और परिजनों को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद की बात कही दी। वहीं पुलिस ने पंचनामा पोस्ट मार्डम की कार्यवाही कर शव परिजनों के सौंप दिये।

 #आगरा यूपी जगनेर ब्लॉक के गांव बरिगमां खुर्द में बीते दिन तालाब के पानी में डूबने से हुई दो वाल्मीक बेटियों की मौंत घटन...
03/08/2026

#आगरा यूपी जगनेर ब्लॉक के गांव बरिगमां खुर्द में बीते दिन तालाब के पानी में डूबने से हुई दो वाल्मीक बेटियों की मौंत घटना मामले को लेकर स्थानीय सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा/सांसद राजकुमार चाहर गांव बरिगमां परिवार के बीच पहुंचे घटना मामले की जानकारी कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जानकारी में गांव आसपास के लोगों के साथ जगनेर थाना अधिकारी सुभाष चंद मौंजूद रहे।

 #भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना आईपीएस के निर्देशन में भरतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों द्व...
30/07/2026

#भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना आईपीएस के निर्देशन में भरतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा इसके उन्मूलन हेतु पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की शपथ ली गई।

30/07/2026

गुरू पूर्णिमा पर निकली नारायण साकार हरि की कलश यात्रा

Address

Rajora Khurd Saipau Dholpur
Dholpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit kumar underiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category