21/04/2026
मरुधरा के 'आधुनिक भगीरथ': महाराजा गंगासिंह जी और गंगनहर का ऐतिहासिक संघर्ष 🚩
(चित्र में: गंगनहर परियोजना की खुदाई के दुर्लभ दृश्य, जब ऊँटगाड़ों की सहायता से यह विशाल कार्य सम्पन्न हुआ था।)
इतिहास गवाह है कि जब-जब राजस्थान की धरती प्यास से तड़पी है, किसी न किसी महापुरुष ने अपने पुरुषार्थ से उसका भाग्य बदला है। यह कहानी है बीकानेर के उस यशस्वी महाराजा की, जिन्होंने रेगिस्तान के सीने पर पानी की लकीर खींच दी थी।
यह वह दौर था जब राजस्थान ने सदी का सबसे भयानक अकाल देखा। विक्रम संवत 1956 (सन 1899-1900) में पड़े इस अकाल को 'छप्पनिया-काळ' कहा जाता है।
त्रासदी इतनी भीषण थी कि लोगों को खेजड़ी के वृक्ष की छाल खाकर जीवनयापन करना पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक, पौने दो लाख लोगों और अनगिनत पशु-पक्षियों की मृत्यु हो गई
एक राजा का संकल्प और 21 साल का संघर्ष
अपनी प्रजा को अन्न-जल के लिए तड़प-तड़प कर मरता देख बीकानेर महाराजा गंगासिंह जी (राव बीका के वंशज) का हृदय द्रवित हो उठा। उन्होंने संकल्प लिया कि चाहे जो हो जाए, वे पंजाब की नदियों का पानी रेगिस्तान तक लेकर आएं
1906 में अंग्रेज इंजीनियर आर.जी. कनेडी ने रूपरेखा बनाई।
लेकिन, पंजाब और बीच की देशी रियासतों (विशेषकर बहावलपुर, वर्तमान पाकिस्तान) ने पानी और जमीन देने से साफ मना कर दिया।
अंग्रेजों ने कदम-कदम पर कानूनी अड़चनें डालीं।
महाराजा गंगासिंह जी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अंग्रेजों और रियासतों के खिलाफ एक लंबी और कठिन कानूनी लड़ाई लड़ी। प्रथम विश्वयुद्ध के व्यवधान के बावजूद वे डटे रहे।
रेगिस्तान में आई 'गंगा' (1927) नेताओं ने केवल नाम बदला
आखिरकार, सत्य और दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत हुई। 1920 में ऐतिहासिक समझौता हुआ और 1921 में नींव रखी गई।
26 अक्टूबर 1927 को वह सपना पूरा हुआ। हुसैनवाला से शिवपुरी तक 129 किलोमीटर लंबी 'गंगनहर' बनकर तैयार हुई। उस वक्त यह दुनिया की सबसे लंबी नहर थी, जिस पर 8 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
आज यह नहर लगभग 30 लाख हेक्टेयर भूमि की प्यास बुझाती है और वीरान राजस्थान को हरा-भरा बनाए हुए है।
एक दूरदर्शी सुधारक और योद्धा गंगा सिंह को नमन
डॉक्टर सुरेश शर्मा
8955232086
Nagaur Rajsthan Phalodi, Jodhpur, Rajasthan Mangalam Seeds ltd Aapno Merta Jodhpur Bikaner Jaisalmer UPL-Ltd Haryana India Gudamalani Kota, Rajasthan Sanchore (Rajasthan) Rajasthan Farmer Kolayat Sri Ganganagar Sri Dungargarh Phalodi Jaisalmer, Rajasthan - India Jodhpur, Rajastan, India Hanumangarh Bhadra, Rajasthan