Magadh Milk Union Gaya

Magadh Milk Union Gaya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Magadh Milk Union Gaya, Dairy Farm, Katari Hill Road Gaya, Gaya.

मगध मिल्क यूनियन, गया का आधिकारिक फेसबुक पेज। गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति, दुग्ध उत्पादक किसानों के सशक्तिकरण, प्रशिक्षण, नवाचार एवं सहकारी विकास की जानकारी के लिए समर्पित

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के सोशल वर्क (PG) के विद्यार्थियों ने आज गया डेयरी का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्र...
21/08/2026

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के सोशल वर्क (PG) के विद्यार्थियों ने आज गया डेयरी का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी के विभिन्न कार्यों, दुग्ध प्रसंस्करण एवं सहकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

पशुपालन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों एवं पशुपालको...
20/08/2026

पशुपालन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों एवं पशुपालकों तक पहुँचाने पर विशेष जोर।

Dr. Prem Kumar

देशभक्ति के इस गौरवपूर्ण अभियान की झलक समाचार पत्रों में भी। ❤️🇮🇳
16/08/2026

देशभक्ति के इस गौरवपूर्ण अभियान की झलक समाचार पत्रों में भी। ❤️🇮🇳

देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओत-प्रोत 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के प्रा...
15/08/2026

देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओत-प्रोत 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के प्रांगण, प्रशिक्षण केंद्र एवं विभिन्न BMC इकाइयों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा शान से फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया, संघ के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय प्रबंध निदेशक, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपने संकल्प को दोहराया। 🇮🇳 🇮🇳

🇮🇳 हर घर तिरंगा यात्रा 🇮🇳मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., गया द्वारा “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति...
14/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा यात्रा 🇮🇳
मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., गया द्वारा “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय प्रबंध निदेशक तथा सैकड़ों कर्मियों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

🇮🇳 हर घर तिरंगा — हर दिल तिरंगा! 🇮🇳

संघ के कार्यक्षेत्र टेकारी BMC अंतर्गत चैता दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय जीतेन्द्र सिंह जी के निधन...
14/08/2026

संघ के कार्यक्षेत्र टेकारी BMC अंतर्गत चैता दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय जीतेन्द्र सिंह जी के निधन के उपरांत सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की राशि का चेक उनके आश्रित पुत्र श्री आशुतोष कुमार एवं परिजनों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ के माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला प्रभारी, BMC प्रभारी सहित सैकड़ों सदस्य एवं दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

07 निश्चय योजना पार्ट-3 के अंतर्गत संघ के कार्यक्षेत्र औरंगाबाद जिले की दुग्ध समितियों के सचिव एवं अध्यक्षों का एक दिवसी...
13/08/2026

07 निश्चय योजना पार्ट-3 के अंतर्गत संघ के कार्यक्षेत्र औरंगाबाद जिले की दुग्ध समितियों के सचिव एवं अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में समिति संचालन, सचिव एवं अध्यक्ष की भूमिका, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, मिनरल मिक्सचर एवं सुधा दाना की उपयोगिता तथा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्नसंघ के कार्यक्षेत्र अरवल जिले में 7 निश्चय योजना अंतर्गत कार्यरत समितियों के सचिव ...
12/08/2026

प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

संघ के कार्यक्षेत्र अरवल जिले में 7 निश्चय योजना अंतर्गत कार्यरत समितियों के सचिव एवं अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

प्रिय पशुपालक भाईयो एव  बहनो...अपने पशु के हीट में आने पर सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग कराएँ और पशुपालन को और बेहतर बनाएँ...
12/08/2026

प्रिय पशुपालक भाईयो एव बहनो...
अपने पशु के हीट में आने पर सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग कराएँ और पशुपालन को और बेहतर बनाएँ।
जागरूक किसान बने।
#पशुपालन #जागरूककिसान

शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. आरा के निदेशक मंडल के सदस्यों ने गया डेयरी का भ्रमण किया। इस अवसर पर मगध दुग्ध संघ ...
12/08/2026

शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. आरा के निदेशक मंडल के सदस्यों ने गया डेयरी का भ्रमण किया। इस अवसर पर मगध दुग्ध संघ के माननीय चेयरमैन एवं आदरणीय प्रबंध निदेशक द्वारा सभी सदस्यों का स्मृति-चिह्न (Momento) भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।
यह भ्रमण दुग्ध सहकारिता, डेयरी प्रबंधन एवं किसानों के हित में नई सीख और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। 🙏🐄

Address

Katari Hill Road Gaya
Gaya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Magadh Milk Union Gaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category