Veerdeep Singh GKS

Directions

Veerdeep Singh GKS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Veerdeep Singh GKS, Chack/8DD Dhani, Gharsana.

जय किसान साथियों.....                सभी किसान मजदूर व्यापारी साथियों से निवेदन है कि आज आईजीएनपी का सिंचाई रेगुलेशन फिर...
04/09/2026

जय किसान साथियों.....
सभी किसान मजदूर व्यापारी साथियों से निवेदन है कि आज आईजीएनपी का सिंचाई रेगुलेशन फिर से तीन में से एक ग्रुप के हिसाब से जारी हुआ है। लगातार सिंचाई रेगुलेशन तीन में से एक ग्रुप के हिसाब से बनाया गया। जिससे क्षेत्र में किसानों की फसलें पानी के अभाव से पुरी तरह खत्म हो गई। साथियों,अब हमारी आस (हाडी) रबी की फसलों पर जिसके लिए हम सभी चार में से दो ग्रुप का रेगुलेशन 6 माह का जारी करने को लेकर प्रयास कर रहे हैं।

मेरा सभी संघषर्रत साथियों से निवेदन है कि सभी एकजुट होकर चार में से दो ग्रुप रेगुलेशन 6 माह का जारी करने को लेकर संघर्ष करें।

आज किसान -मजदूर व्यापारी हमें देख रहा है कि यह लोग संघर्ष करेंगे और हम सभी साथ देंगे और हमें पुरा सिंचाई पानी मिलेगा। लेकिन साथियों इस तरह बंटाधार होकर संघर्ष करने से ना तो हमारी पानी की मांग हल होगी और ऊपर से हम किसान मजदूर व्यापारी द्वारा दोषी होंगे क्योंकि हमने एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया।

साथियों सिंचाई पानी को लेकर हमेशा एकजुट होकर संघर्ष होता रहा है तभी हमारी जीत हुई है।

इसलिए सभी साथियों से निवेदन है कि सभी एकजुट होकर सिंचाई पानी के लिए संघर्ष करें ताकि क्षेत्र के किसान मजदूर व्यापारी को फायदा हो हमारा रेगुलेशन चार में से दो ग्रुप के हिसाब से बनें और (हाडी) रबी की फसलें किसानों की अच्छे से हो। जिससे किसान मजदूर व्यापारी का आर्थिक लाभ हो और इस क्षेत्र को बचाया जा सके।।
🙏🙏🙏🙏

वीरदीप सिंह (जीकेएस)
मो.9829530624

24/08/2026

सिंचाई पानी व खरीफ फसलों के ख़राबे का मुआवजा को लेकर रावला मंडी महापड़ाव में तहसील मुख्यालय का घेराव.....

20/08/2026

जय किसान साथियों 🌾🌾
साथियों यह विडियो रावला क्षेत्र की है आज वहां के किसानों द्वारा मुझे भेजी गई। साथियों बहुत ही दुखद है कि किसानों द्वारा अपने बच्चों की तरह सार संभाल की जाने वाली फसलों को सिंचाई पानी के अभाव से जल जाने पर उन्होंने हल जोतकर खत्म कर रहा है
इससे बड़ी किसानों के लिए कोई दुखद बात नहीं हो सकती है और इससे किसानों पर क्या बीतती है ये सिर्फ किसान कौम ही जानती है
साथियों इस समय क्षेत्र की 50 प्रतिशत फसलें खराब हो चुकी है प्रति बीघा हजारों रुपए खर्च होने के बाद इस तरह से फसलें तबाह हो जाने से किसानों को बहुत बड़ी आर्थिक हानि हो रही है।
साथियों हमें पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपने हकों हितों के लिए संघर्ष करना होगा।
इसके लिए सभी संघषर्रत साथियों ने एक बैठक कर ,,खेत बचाओ,किसान बचाओ,, के तहत रावला मंडी में महापड़ाव रखा है
सभी किसान मजदूर व्यापारी साथियों से निवेदन है कि 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे अनूपगढ़ शाखा में सिंचाई पानी की मांग को लेकर तथा खरीफ (सावणी) फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा तथा अन्य मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय के घेराव को लेकर मां अमृता देवी पार्क (हनुमान मंदिर के पास) रावला मंडी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस क्षेत्र को बचाने में अपना योगदान दें!

स्थान - : मां अमृता देवी पार्क हनुमान मंदिर के पास,रावला मंडी
दिन - 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
समय -: सुबह 10 बजे

वीरदीप सिंह (जीकेएस)
मो.9829530624

#सिंचाई #किसान #मजदूर #व्यापारी #एकजुट

13/08/2026
समाज में फैली कुरीतियों के बारे में सोच रखने वाला, आपके अधिकारों के लिए लड़ने वाला, किसान -मजदूर के हकों के लिए हमेशा सं...
22/07/2026

समाज में फैली कुरीतियों के बारे में सोच रखने वाला, आपके अधिकारों के लिए लड़ने वाला, किसान -मजदूर के हकों के लिए हमेशा संघषर्रत रहने वाला एक भी साथी कम होता है तो उसका नुकसान पूरे समाज को होता है।

GKS ब्लॉक अनूपगढ़ के अध्यक्ष रखपाल सिंह बराड़ का निधन हमारी लिए बहुत बड़ी क्षति है।😭😭

संगठन की तरफ़ से दी गई अंतिम विदाई

वाहेगुरु जी,उन्हें अपने चरणों में निवास बख्शें
🙏🙏🙏

21/07/2026

,,किसान घाट,, दिल्ली पर पहुंचें किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है भारी पुलिस जाप्ता से किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है राजस्थान से पहुंचे जीकेएस टीम के साथियों को किया गिरफ्तार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ से ग्रामीण किसान -मजदूर समिति (जीकेएस) के पहुंचे साथियों को श्रीगंगानगर जीकेएस जिलाध्यक्ष रामकुमार सहारण सहित सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।।

21/07/2026

भारत~अमरीका व्यापार समझौते के विरोध में आज दिनांक 21 जुलाई को दिल्ली में ,,किसान घाट,, पर किसान महापंचायत में किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बैरिकेड और कंक्रीट स्लैब से सारा हरियाणा बंद कर दिया, शंभू और खनौरी बॉर्डर बंद कर दिये, दिल्ली पुलिस ने सभी राज्यों के दिल्ली एंट्री पर बैरिकेड लगा दिए; किसानों की बात सुनने से भाग रही है सरकार।‌
,,किसान एकता जिंदाबाद,,

Address

Chack/8DD Dhani
Gharsana
335711

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Veerdeep Singh GKS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share