06/08/2026
'पौधारोपण' व 'शिक्षा कोष' से अनाथ बच्चों को मिला: 'भविष्य का वरदान'
— जगदीश गोपालक की अध्यक्षता में गोपालक परिवार और समाज ने पेश की प्रेरणादायी मिसाल।
जीतपुर,गिरिडीह(मु.)। पूर्व ओवरमैन जगदीश गोपालक जी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोपालक परिवार ने अनाथ सिद्धू एवं तीनों छोटे पोते-पोतियों की पूज्य दादी माँ स्व०सेवकी देवी एवं पूज्य
पिता स्व० मनोज गोपालक की स्मृति में 'सामूहिक शिक्षा कोष' व 'पौधारोपण (Green FD)' की अनूठी शुरुआत की। मुख्य अभिभावक जगदीश गोपालक, जितेन्द्र गोपालक व राजेश कु गोपालक की मौजूदगी में परिजनों ने अनाथ बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प लिया।
अनुकरणीय सहयोग
प्रो०डॉ०जागेश्वर यादव जी ने घोषित सहयोग की दूसरी किस्त (₹1,000 नगद राशि) पर्यावरण कार्यकर्ता शिव शंकर गोप के माध्यम से भेजवाए जिसे मंच पर तनुजा भाभी के हाथों विधवा बहू सरिता देवी को सौंपा गया।
अधिवक्ता कामेश्वर प्र० यादव, विद्यालय सचिव ने मामाघर में रह रहे अनाथ बच्चे की अपने विद्यालय में आजीवन पूरी फीस पढ़ाई के लिए माफ़ करने की घोषणा की।
संजय यादव,वनकर्मी के सौजन्य से प्राप्त कीमती फलदार व इमारती पौधै दिवंगत के याद में लगाये गये।
पर्यावरण कार्यकर्ता शिव शंकर गोप ने कहा कि ये पौधे अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी विवाह में सहायक 'बनेंगे। दिवंगत के याद में एक जीवन (पौधा) रोपण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, श्री गोप ने अपील किया है कि आसपास के जंगलों को बचाए, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी इस पृथ्वी पर हम सब ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से सुरक्षित रह पायेगें।
मौके पर बेटी धनवा,बृजेश कु० गोपालक, शम्भू यादव, सुषमा गोपालक, संगीता गोपालक,अंजू गोपालक पूर्व वार्ड सदस्या, प्रमिला, सोनू, टिंकु यादव, एतवारी यादव, टुनटुन , अंशु,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।