31/01/2026
आज हरियाणा में तीसरा पीजीएस–इंडिया प्राकृतिक खेती प्रमाणन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला बागवानी अधिकारी (DHO), कुरुक्षेत्र की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
पीयर एप्रेज़ल डॉ. शिवेन्दु प्रताप सिंह सोलंकी, जिला बागवानी अधिकारी, कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया।
प्रमाणीकरण रीजनल काउंसिल – जैविकभाई फ्रेशफूड्स एलएलपी के माध्यम से पूर्ण हुआ।
👨🌾 किसान परिचय एवं प्रेरणा
यह प्रमाणन श्री प्रेम पाल सिंह जी (आयु 67 वर्ष), निवासी कुरुक्षेत्र के खेत पर किया गया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के निदान के बाद उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया, ताकि स्वस्थ जीवन, शुद्ध भोजन और प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित किया जा सके।
आज वे प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल स्वयं को स्वस्थ रख रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।
🌾 प्रमाणित फसलें:
अलसी, चुकंदर, प्याज, सरसों, सेब, अमरूद, अंजीर, मिश्रित बागवानी (इंटरक्रॉप के साथ), मेथी, धनिया, मूली।