Sugan Agro Foods

Sugan Agro Foods we are the manufacturer of pure and natural cold pressed oils, flour and spices

06/02/2025
06/02/2025

गन्ने के गुड़ खाने के फायदे
----------------------------------
गुड़ जो गन्ने से बनता है, हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कुदरती मिठास के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम। गुड़ के ये फायदे हैं:-

1.हाजमे को बेहतर बनाना:-
गुड़ खाने से खाना जल्दी हजम होता है। ये पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
2. बदन को साफ करना:-
गुड़ खून को साफ करता है और शरीर से गंदगी (टॉक्सिन्स) बाहर निकालने में मदद करता है।
3. तुरंत ताकत देना:-
गुड़ एकदम से ताकत देने वाला फूड है। इसे खाने से शरीर में तुरंत ऊर्जा आती है और थकान दूर होती है।
4. खून की कमी दूर करना:-
गुड़ में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। खून की कमी (एनीमिया) वालों के लिए ये बहुत फायदेमंद है।
5. सर्दी-खांसी से राहत:-
सर्दी-जुकाम और खांसी में गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद है। ये गले को आराम देता है।
6. हड्डियों को मजबूत करना:-
गुड़ में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
7. ब्लड प्रेशर को ठीक रखना:-
गुड़ शरीर में पोटैशियम और सोडियम का संतुलन बनाए रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

8. इम्यून सिस्टम मजबूत करना:-
गुड़ रोज खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है
गुड़ इस्तेमाल करने के तरीके
1. खाने के बाद गुड़:-
खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाइए। इससे खाना हजम होगा और मिठाई की क्रेविंग भी खत्म होगी
2. गुड़ और पानी:-
सुबह खाली पेट गुड़ को गुनगुने पानी में घोलकर पीने से शरीर साफ होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. गुड़ और दूध :-
रात में गर्म दूध के साथ गुड़ लें। ये हड्डियों और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
4. गुड़ और अदरक :-
सर्दी-खांसी में गुड़ के साथ अदरक मिलाकर खाएं। गले को आराम मिलेगा।
5. गुड़ और नींबू पानी:-
गर्मी के मौसम में नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से ताजगी और ताकत मिलती है।
6. गुड़ और मूंगफली:-
सर्दियों में गुड़ और मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद और स्वादिष्ट होता है।
7. चीनी की जगह गुड़:-
चाय, खीर या किसी भी मिठाई में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। ये सेहतमंद है।
गुड़ का इस्तेमाल हमेशा संतुलित मात्रा में करें, क्योंकि ज़्यादा खाने से शुगर बढ़ सकता है।

06/02/2025

# अखरोट .................

अखरोट (अंग्रेजी: Walnut, वैज्ञानिक नाम : Juglans Regia) पतझड़ करने वाले बहुत सुन्दर और सुगन्धित पेड़ होते हैं। इसकी दो जातियां पाई जाती हैं। 'जंगली अखरोट' 100 से 200 फीट तक ऊंचे, अपने आप उगते हैं। इसके फल का छिलका मोटा होता है। 'कृषिजन्य अखरोट' 40 से 90 फुट तक ऊंचा होता है और इसके फलों का छिलका पतला होता है। इसे 'कागजी अखरोट' कहते हैं। अखरोट के फल पहले हरे रंग के होते हैं, लेकिन आमतौर पर पूरी तरह से पकने के बाद ये भूरे रंग का दिखाई देते हैं।

अखरोट की खेती या बागवानी भारत देश में मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती है। वर्तमान में अखरोट की खेती जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और अरुणाचल प्रदेश में होती है। अखरोट का प्रमुख उत्पादन जम्मू और कश्मीर में किया जाता है।

खाने से वजन नहीं बढ़ता, इसलिए खाने के बिना किसी चिंता के खा सकते हैं। मुट्ठी भर #अखरोट (वालनट) सुस्त पड़े हुए मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं। वे आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और पाचन, विकास और विकास तथा अन्य मेटाबोलिक सामग्री में मदद करते हैं। अखरोट शरीर में कैल्शियम के अवशोषण (एब्ज़ोरप्शन) को बढ़ाने में मदद करता है।

अखरोट कई पोषक तत्वों जैसे स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज का खजाना होता है, इस वजह से शरीर का स्वास्थ्य बेहतर होता है। खासतौर पर अखरोट पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसका सेवन न सिर्फ पुरुषों में शारीरिक ताकत बढ़ती है बल्कि स्पर्म का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।.......

100%pure and natural product
14/05/2023

100%pure and natural product

08/05/2023

Address

Near Nagar Palika Main G. T Road Dadri
Greater Noida
203207

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919310877844

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sugan Agro Foods posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sugan Agro Foods:

Share