29/08/2025
दोस्तों राधे राधे 🌺
त्यौहारों के साथ साथ आगामी समय वैवाहिक उत्सव का भी आ रहा है। शादी वाले घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, समारोह स्थल, सजावट, व्यंजन सूची, मेहमानों की संख्या निर्धारित की जा रही है।
बाजार में घोड़ी बग्गी, बैंड बाजा से लेकर आभूषण परिधान ऑर्डर किए जा रहे हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन की योजना बनाई जा रही है जैसे रिंग सेरेमनी , लग्न सेरेमनी , लेडिज संगीत , चाक-भात इत्यादि।
वर-वधू को अपने जीवन साथी से मिलने की मीठी सी बे-करारी है, छोटे भाई बहनों में खाने पीने, नाचने गाने का उमंग उत्साह है, माता पिता को अपनी जीवन यात्रा में महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाने की अभिलाषा पूरी हो रही है।
यार दोस्तों को उस दिन का इंतजार है, घर परिवार के सदस्यों को शुभ सुचना दी जा रही है।
दोस्तों शहरी जीवन व्यवस्था में ये सारे रिति-रिवाज , गीत- संगीत, भाव चाव , हास परिहास, मान सम्मान , लेन-देन, धन से निभाया जायेगा ।
शादी का बजट हमेशा दिखावे के कारण बढ़ता है, हम अपनी मान प्रतिष्ठा के लिए पारिवारिक समारोह को सामाजिक समारोह बना लेते है।
हमें निमंत्रण पर नियंत्रण से लेकर आहार तंत्र तक की व्यवस्था सूझ बूझ से करनी है।
मेहमानों की संख्या जरूरत से ज्यादा ना हो ,अपनों में से अपने का चयन किया जाए ।
शादी संस्कारों का कार्यक्रम है, विघ्न बाधाओं वाले व्यक्ति, वस्तु ,स्थान से उचित दूरी रखनी चाहिए।
वेन्यू आधुनिक साज सज्जा के साथ पारम्परिक सोच वाला होना चाहिए। जिसका भोजन एवं व्यवहार सात्विक हो ।
खाने का मेन्यू मुगलाई या चाईनीज न रखकर, भारतीय स्वाद और सेहत से भरपूर हो।
हम लोग शादी में शराब और कबाब रखते हैं फिर पंडित को भी समारोह स्थल के किसी कोने में नियुक्त करते हैं ,
पंडित जी मंत्रोच्चार से देवी देवताओं का आह्वान करते हैं, रात्रिकाल के ऐसे वातावरण में दैत्यों की प्रधानता होती है।
शादी समारोह में समय प्रबंधन अति आवश्यक है, अब बारात का सड़क पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के साथ धन और समय का अपव्यय ना किया जाए ।
हमें विवाह का आयोजन सूर्य के उर्जा प्रवाहित समयानुसार करना चाहिए ।
हमें खुशी के गीत गुनगुनाने हैं, शहनाई बजानी है,डीजे के असहनीय म्यूजिक से किसी को चुप नहीं करना है।
उपहार की पंरपरा से दाम्पत्य जीवन के "अनुभव नोट" पर आना है, अपने वैवाहिक जीवन के अनुभव को नवयुगल से सांझा करना है ।
ये नवयुगल अब प्रकृति का पार्ट बन रहा है, नवविवाहिता नये सृजन के फूल खिलाने जा रही है, उसकी बगिया को आशीर्वाद से संचित करना है।
राधे राधे 🌅