उसलवाला की शुरुआत 11 अप्रैल 2022 को हुई जब हमने उसलवाला शुरू करने के बारे में सोचा था तब हमारा पहला विचार यही था की ग्रामीण छेत्र या तहसील प्लेस पर आज भी स्वछता और क्वालिटी वाला नाश्ता नही मिलता है लोगो को ज्यादा कीमत चुका कर खराब माल मिलता है जेसे समोसे या कोई भी चीज जो फ्राई होती है तो उसमे पाम ऑयल या जले हुए पुराने ऑयल का उपयोग होता है। साथ ही स्टाफ की साफ सफाई का भी कोई ध्यान नही रखा जाता मौजूदा दुकानों में गंदगी बहुत ज्यादा पाई जाती ज्यादातर दुकानों पर मूलभूत सुविधा भी नही होती यहा तक की फ्लोरिंग के नाम पर कॉन्क्रेट होता है जहा कभी पोछा तक नहीं लगाया जाता दिवारे पुरानी काली पाई जाती है मानो हर तरफ कोई बीमारी या वायरस घूम रहा हो हाइजिन के नाम पर भगवान का एक मंदिर ही होता है जो थोड़ा साफ दिखता है बाकी कुछ नहीं और बत्तर हालत देखने होतो किसी सब्जी या अनाज मंडी के आस पास की खाने पीने की दुकानों को देख लीजिए वहा स्तिथि और खराब है वहा ज्यादातर चीजों को पहले चूहे खाते है फिर मक्किया और लास्ट में इंसान। बस यही सब पिछले 70 वर्षो से हमारे देश के किसान, मजदूर और ग्रामीण छेत्र के लोग अनुभव कर रहे है। यही सब समस्या को करीब से देखने और महसूस करने के बाद खयाल आया की क्यों न एक ऐसी शुरुआत करी जाए जहा सबकुछ साफ, स्वच्छ और उच्चतम क्वालिटी का मिले तभी मुझे बदनावर की एक सब्जी मंडी गेट पर नई दुकानें बनती हुई दिखाई दी और सोचा यही से शुरुआत करते है। एक मित्र के साथ मिलकर प्लान शेयर किया पार्टनरशिप हुई शुरू होने से पहले मित्र ने माना कर दिया क्योंकि मेरा ऑलरेडी एक बिजनेस चल रहा था भूमिपुत्र माल के नाम से जहा हम रूरल शॉपिंग मॉल कांसेप्ट में काम करते है इसलिए मित्र के ना कहने पर फंड की दिक्कत का सामना हुआ सोचा किसी और को पार्टनर बनाता hu लेकिन लगभग 10 लोगो से बात करने के बाद भी किसी ने साथ काम करने के लिए हां नही किया सोचा अब आगे बड़ गए है तो अकेले ही सही जेसे तेसे उसलावाला की ओपनिंग करी लोगो का रिस्पॉन्स भी अच्छा रहा ठीक 4 माह बाद एक ब्रांच और शुरू की जहा मिठाई और नमकीन की भी शुरुआत करी और अच्छा रिस्पॉन्स आया आज उन्ही 10 ना कहने वालो मैसे एक ने हमारी फ्रेंचाइजी ली है यह मेरे लिए खुशी की बात है। हमने उसल पोहा, समोसा, कचोरी, ब्रेड पकोड़ा से शुरू किया था और आज हम कड़ी फाफड़ा, खमण, छोला भटूरा, पाव भाजी, पूरी सब्जी, छोले टिकिया, दही बड़ा, कुल्हड़ चाय, पंजाबी मावा लस्सी, सैंडविच, ज्यूस, शेक, कटोरी चाट, राज कचोरी, पपड़ी चाट, दही पूरी, सेव पूरी, आगरा स्पेशल, मिठाईयां, नमकीन बेचते है। हमारा नमकीन मूंगफली ऑयल में बनता है वही मिठाईयां देशी घी एवम् दूध से बनती है।