Make in Khajrana

Make in Khajrana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Make in Khajrana, Food Delivery Service, 167, khizrabad colony, khajrana, Indore.

मास्क तैयार है। सभी मेडिकल शॉप से गुजारिश है कि आप इस नम्बर 83191 45712 पर आर्डर कर सकते है। मास्क आपके स्टोर तक पहुंचा ...
28/07/2020

मास्क तैयार है। सभी मेडिकल शॉप से गुजारिश है कि आप इस नम्बर 83191 45712 पर आर्डर कर सकते है। मास्क आपके स्टोर तक पहुंचा दिए जाएंगे।

-- मेक इन खजराना --.. और हमज़ा की साईकल चल पड़ी________________________फैसल (दिलीप नगर) का व्हाट्सएप्पकामयाब होता मेक इन ख...
28/07/2020

-- मेक इन खजराना --
.. और हमज़ा की साईकल चल पड़ी
________________________

फैसल (दिलीप नगर) का व्हाट्सएप्प

कामयाब होता मेक इन खजराना

हम शुक्रगुजार हैं उस सोच के जिन्होंने मेक इन खजराना सोचा और इस इंकलाबी सोच से खजराना की आवाम को जो फायदा पहुंच रहा है उससे बहुत सुकून मिल रहा है..... आज मेक इन खजराना ने हमें असलम भाई से मिलवाया और आज हमने भी मेक इन खजराना से फायदा उठाया..... मसरूफियत की वजह से बहुत दिनों से घर मैं वेल्डिंग के काम नहीं हो पा रहे थे असलम भाई ने बड़ी आसानी से वह सारे काम बड़े मुनासिब दामों में कर दिए अल्हम्दुलिल्लाह...... एक सबसे खास काम जो उन्होंने करा वह हम्ज़ा की साइकिल रिपेयरिंग था जिससे उसकी खुशी देखते ही बन रही थी और मेरी भी जिसकी वजह से उन्होंने मेरे पैसे बचा दिए वरना नई लाना पड़ती... असलम भाई ने छड़ी घुमाई और साइकिल (मेक इन खजराना) चल पड़ी।

शुक्रिया असलम भाई
शुक्रिया मेक इन खजराना

‘मेक इन खजराना’ – हुनरमंद सीरीज एपिसोड 3लोहे पे ‘तुरपाई’ करते है असलम भाई!__________________________अस्सलामुअलैकुम,आईये ...
28/07/2020

‘मेक इन खजराना’ – हुनरमंद सीरीज एपिसोड 3

लोहे पे ‘तुरपाई’ करते है असलम भाई!
__________________________

अस्सलामुअलैकुम,

आईये असलम खान की लाजवाब घर पहुँच सेवा के बारे में जानते है लेकिन उससे पहले असलम भाई के बारे में थोडा जान ले. असलम भाई हिना पैलेस, खजराना में रहते है। दो बेटियां है जिन्हें रुखसत कर चुके, एक बेटा है जो लोहारी करता है। दो साल पहले तक असलम भाई लोहे के दीवान, अलमारी और फर्नीचर बनाते थे. 12-14 घंटे काम के एवज़ में दस हज़ार रु महिना मिलते थे लेकिन ज़िन्दगी से कोई शिकवा न था बस एक चीज़ थी जो बहुत कचोटती थी। अक्सर दुकान पर वो देखते थे की लोग जब काम के लिए आते थे तो उनका मालिक बजाये घर जाने के, उनसे वो भारी भरकम सामान दुकान लाने का बोलता था और जब ग्राहक वो सामान ले आता तो उसको भारी रकम बजट बता देते। अब बेचारा आदमी इतना भारी सामान लाना ले जाना कैसे करे? तो मजबूरन काम करवा लेता था लेकिन मुझे दिल से ये बात बुरी लगती थी। मुझे लगता था जैसे हम धोखा दे रहे है।

बस वही से मेरे दिमाग मे आया कि आज कल जब हर चीज़ की होम डिलीवरी हो रही है तो वेल्डिंग की क्यों नही? ताकि मैं लोगो का सामान उनके घर पर ही देखकर उन्हें उसका खर्च बता सकू और अगर वो राज़ी हो जाए तो उनका काम वही कर दिया जाए ताकि उनको भारी सामान को इधर से उधर करने की मशक्कत न करना पड़े।

बस फिर असलम भाई ने एक कड़ा फैसला किया। अपनी नौकरी छोड़ी और ठेले पर गैस वेल्डिंग और इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की खिदमात घर-घर जाकर देने लगे। अल्लाह ने बरकत दी, अब बमुश्किल 6-7 घंटे काम करते है और महीने के 15 से 20 हजार रु. कमा लेते है। असलम भाई का कहना है की सभी को खुद का काम करना चाहिए, इसमे बेशुमार बरकतें है और आप किसी के पाबंद भी नही।

दिल के बेहद नरम असलम भाई कहते है की मेरी इतनी इस्तेदाद नही की सदके-खैरात कर सकूँ लेकिन कम से कम लोगो को कुछ राहत दे सकू, मुनासिब दाम में घर बैठे उनके काम कर सकूँ तो शायद रब राजी हो जाये। खुद को बेहद छोटा समझने वाले असलम भाई ने हमे एक ऐसा ऑफर दे दिया जिसने उनके कद को आसमान के मुकाबिल कर दिया। वो कहने लगे अगर कोई गैस वेल्डिंग और इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम सीखना चाहता है तो मैं उसको अपने साथ रखने को तैयार हूँ और न केवल अपना हुनर सिखाउगा बल्कि उसको कुछ पैसा भी दूगा ताकि वो ज़िन्दगी की ज़द्दोजेह्द में कुछ राहत पा सके।

अगर कोई असलम भाई के इस बेशकीमती ऑफर को हासिल करना चाहता है तो हमारे साथी शकील अंसारी से इस नंबर पर 9893235108 राब्ता कायम करें। मुझे यकीन है जो भी शख्स इस ऑफर को कुबूल करेगा, वो भले ही अच्छा वेल्डर न बन सके लेकिन ज़िन्दगी में एक अच्छा इंसान ज़रूर बन जाएगा क्यूंकि उसकी तरबियत असलम भाई करेगे।

अगर आप भी अपने भारी भरकम लोहे के सामानों की मरम्मत बिलकुल किफायती दाम पर घर बैठे करवाना चाहते है तो इस फ़रिश्ता सिफत इंसान से इस नंबर पर 9617281734 बात की जा सकती है। इंशाल्लाह पूरी वेल्डिंग की दुकान आपके घर के बाहर खड़ी मिलेगी।

अल्लाह असलम भाई को खूब नवाजे और उनकी कमाई में, उम्र में बरकत दे। आमीन।

- ज़ाहिद खान

(मेक इन खजराना की कोशिश है की न केवल हुनरमंदो के हुनर को आम किया जाए बल्कि ऐसे कामो को मंज़रे आम पर लाया जाए जिसके ज़रिये लोग बेहद किफायती सर्विस घर बैठे पा सके। आपसे उम्मीद है की इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि असलम भाई के हुनर की गूंज दूर तक सुनाई दे। जजाकल्लाह)

‘मेक इन खजराना’ – हुनरमंद सीरीज एपिसोड 2इंसानियत का सच्चा अलमबरदार ज़फर अली________________________________ अक्सर हम सुनत...
28/07/2020

‘मेक इन खजराना’ – हुनरमंद सीरीज एपिसोड 2

इंसानियत का सच्चा अलमबरदार ज़फर अली
________________________________

अक्सर हम सुनते रहे की खुद का घर जलाकर रौशनी नहीं की जाती लेकिन हमारे इस हुनरमंद ने ये नहीं सुना तभी तो अपना सबकुछ लुटा कर उस खवाब को हकीकत में बदल ही डाला जिसके ज़रिये लाखो-करोडो किसानो को, लोगो को फायदा पहुचेगा। हम बात कर रहे है संचार नगर, खजराना में रहने वाले मीर ज़फ़र अली की जो हुनर, काबिलियत, सलाहियत, जुनून, हौसला, खिदमत और जज़्बे का दूसरा नाम है।

ज़फर अली की सबमर्सिबल की दुकान है देवास में। किसान अपनी गाढ़ी कमाई से इनके यहां से सबमर्सिबल मोटर इस उम्मीद से लेता था की अब खेतो में भरपूर पानी होगा लेकिन वही किसान थोड़े दिन बाद जब अपनी मोटर लेकर वापिस आता और उसके चेहरे पर अफ़सोस और थकन छाई होती तो ज़फ़र अली का दिल दुख जाता था। उन्होंने सोचा, ऐसा क्या करू की इन किसानो की मोटर न जले और बार-बार मोटर को निकलने और डालने में इनका वक्त और पैसा न लगे। अक्सर दस में से नौ बार मोटर सिर्फ थ्रस्ट बेअरिंग सेट के घिस जाने से ही जलती थी। अब ज़फर अली ने सोचा एक ऐसा थ्रस्ट बेअरिंग बनाया जाए जो घिसे ही नहीं। बस इस फकीरी मिजाज ज़फर ने बादशाहों वाला अज़्म ले लिया।

सबमर्सिबल बहुत खर्चीली इंडस्ट्री है और उसका प्रोडक्शन भी। ज़फ़र ने बहुत महंगा ख्वाब देख लिया था और इस ख्वाब को पूरा करने में वो खुद के मकान से किराए के मकान मे आ गए, खुद की दुकान से किराए की दुकान में आ गए लेकिन उसे मुकम्मल करने में कोई कसर न छोड़ी। कई बार चीन गए, मास्को की सड़के नापी और बिल आखिर ख्वाब को हकीकत की ज़मीं पर उतार ही दिया और एक ऐसा थ्रस्ट बेअरिंग सेट बना डाला जो घिसता ही नहीं है चाहे मोटर सूखे में चले या हाई टेम्परेचर में।

इन्होने अपने इस आविष्कार का पेटेंट भी करवा लिया है और अब राजकोट में जानकी इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर वाटर वेली के नाम से बेअरिंग का प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका, बाजारों में उतर चुका है और किसानों को, लोगो को राहत मिलने की भी शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार आविष्कार की कीमत भी ज़फर अली ने उतनी ही रखी जितने में दूसरे बेअरिंग मिलते है, जबकि वो चाहते तो मनचाही कीमत वसूल करके अपनी तिजोरी भर सकते थे लेकिन पैसों से तो मानो ज़फर का छत्तीस का आकड़ा है। शायद ज़फ़र को इस करेंसी से ज्यादा उस करेंसी पर यकीन है जो मरने के बाद भी चलती है।

अगर आप भी अपने घर की बोरिंग मशीन से परेशान है तो नंबर मिलाये 9826418317 और बदल ले बेअरिंग ताकि बार-बार के झंझट से छुटकारा मिले और हां ज़फ़र अब किराए के घर से खुद के मकान में आ चुका है। यही दुआ है की अल्लाह उन्हें खूब कामयाबी दे और उनके इस प्रोडक्ट से लोगो को खूब राहत पहुचे। आमीन।

- जाहिद खान

Address

167, Khizrabad Colony, Khajrana
Indore
452016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Make in Khajrana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share