12/01/2026
बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के सामूहिक तबादलों के विरोध में रेलवे रनिंग स्टाफ का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बीच कर्मचारियों के साथ उनके परिजन और बच्चे भी धरना स्थल पर पहुंचे। बच्चों ने ‘मेरे पापा को न्याय दो’ जैसे नारे लगाकर रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई रेल यूनियनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।