Rekha Seera Kitchen

Rekha Seera Kitchen Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rekha Seera Kitchen, Kitchen/Cooking, jaipur, Jaipur.
(1)

स्वादिष्ट व्यंजनों की दुनिया में आपका स्वागत है हमारे पेज पर हर दिन नई रेसिपीज़ आइडियाज़, सरल विधियों और आसान टिप्स के साथ घर पर स्वादिष्ट खाना बनाना सीखें और नए-नए व्यंजनों का आनंद लें
https://youtube.com/
Recipes | Food | Cooking

ओरिगैनो सीज़निंग पिज़्ज़ा, पास्ता, गार्लिक ब्रेड और सैंडविच का स्वाद बढ़ाने के लिएसामग्री👉🏻सूखा ओरिगैनो (Dry Oregano) – ...
16/07/2026

ओरिगैनो सीज़निंग पिज़्ज़ा, पास्ता, गार्लिक ब्रेड और सैंडविच का स्वाद बढ़ाने के लिए
सामग्री
👉🏻सूखा ओरिगैनो (Dry Oregano) – 40 ग्राम
👉🏻चिली फ्लेक्स – 20 ग्राम
👉🏻लहसुन पाउडर – 15 ग्राम प्याज पाउडर – 10 ग्राम
👉🏻सूखी तुलसी (Dry Basil) – 5 ग्राम (वैकल्पिक)
👉🏻काली मिर्च पाउडर – 3 ग्राम
👉🏻नमक – 5 ग्राम
👉🏻 चीनी पाउडर – 2 ग्राम (हल्की मिठास के लिए, वैकल्पिक)

बनाने की विधि
🥣 सूखे ओरिगैनो को हाथों से हल्का मसल लें यदि चिली फ्लेक्स बड़े हों तो उन्हें थोड़ा दरदरा पीस लें एक बड़े बाउल में ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, सूखी तुलसी, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी पाउडर डालें सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें तैयार सीज़निंग को एक साफ और एयरटाइट काँच के जार में भरकर रखें।
🫕 उपयोग करने का तरीका - पिज़्ज़ा पर छिड़कें व्हाइट सॉस या रेड सॉस पास्ता में मिलाएँ गार्लिक ब्रेड और फ्रेंच फ्राइज़ पर डालें। सैंडविच, सलाद और मैगी का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें।
✅ ध्यान रखें - यदि आपको Domino's या Pizza Hut जैसी सीज़निंग का स्वाद पसंद है, तो चिली फ्लेक्स और लहसुन पाउडर की मात्रा थोड़ी अधिक रख सकते हैं नमी से बचाने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग करें एयरटाइट डिब्बे में रखने पर यह सीज़निंग 4–6 महीने तक आसानी से सुरक्षित रहती है।

















सुबह का हेल्दी नाश्ता बनकर तैयार है 🥰
16/07/2026

सुबह का हेल्दी नाश्ता बनकर तैयार है 🥰

ओट्स बिस्किट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक हेल्दी स्नैक भी हैंसामग्री👉🏻ओट्स – 2 कप (200 ग्राम)👉🏻गेहूं का आटा – 1 कप (120 ...
16/07/2026

ओट्स बिस्किट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक हेल्दी स्नैक भी हैं
सामग्री
👉🏻ओट्स – 2 कप (200 ग्राम)
👉🏻गेहूं का आटा – 1 कप (120 ग्राम)
👉🏻पिसी हुई चीनी – ½ कप (100 ग्राम)
👉🏻देसी घी या बटर – ½ कप (100 ग्राम)
👉🏻बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻दूध – 2–3 बड़े चम्मच (आवश्यकतानुसार)
👉🏻कटे हुए बादाम या काजू – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
👉🏻एक चुटकी नमक

बनाने की विधि
🥣 सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें एक बड़े बाउल में ओट्स पाउडर, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें अब इसमें घी या बटर डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण ब्रेडक्रम्ब्स जैसा हो जाना चाहिए इसके बाद पिसी हुई चीनी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ज्यादा न गूंथें।
आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का दबाकर बिस्किट का आकार दें एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछाकर सभी बिस्किट रख दें पहले से 10 मिनट तक 180°C पर प्रीहीट किए हुए ओवन में बिस्किट को 15–18 मिनट तक बेक करें जब बिस्किट हल्के सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर ये और अधिक क्रिस्पी हो जाएंगे।
🫕 बिना ओवन के बनाने की विधि - एक भारी तले की कढ़ाई या कुकर में 10 मिनट तक नमक बिछाकर प्रीहीट करें एक स्टैंड रखकर बिस्किट वाली प्लेट रखें।
ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 20–25 मिनट तक बेक करें ठंडा होने पर बिस्किट परोसें।
















अब हलवाई जैसे मलाई पेड़ा बनाए घर परसामग्री👉🏻फुल क्रीम दूध – 2 लीटर👉🏻 चीनी पाउडर – 150 ग्राम (स्वादानुसार)👉🏻 दूध पाउडर – ...
15/07/2026

अब हलवाई जैसे मलाई पेड़ा बनाए घर पर
सामग्री
👉🏻फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
👉🏻 चीनी पाउडर – 150 ग्राम (स्वादानुसार)
👉🏻 दूध पाउडर – 100 ग्राम
👉🏻 घी – 2 बड़े चम्मच
👉🏻 इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻केसर के कुछ धागे (वैकल्पिक)
👉🏻कटे हुए पिस्ता और बादाम – सजावट के लिए

बनाने की विधि
🥣 मलाई तैयार करें - दूध को एक भारी तले के बर्तन में उबाल लें धीमी आंच पर पकाते हुए ऊपर आने वाली मलाई को बर्तन के किनारे इकट्ठा करते रहें दूध को तब तक पकाएं जब तक वह लगभग ¼ न रह जाए।
🫕 मिश्रण तैयार करें - अब इसमें दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें इसके बाद घी डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
🫕 चीनी मिलाएं -.जब मिश्रण मावा जैसा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डाल दें 3–4 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं यदि केसर का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे 1 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर मिला दें।
🥡 ठंडा करें - गैस बंद करके मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें इसे इतना ठंडा होने दें कि हाथ से आसानी से गूंथा जा सके।
🥣 पेड़े बनाएं - मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल आकार दें और हल्का-सा दबाकर पेड़े का आकार बना लें ऊपर से पिस्ता और बादाम की कतरन लगाकर हल्के हाथ से दबा दें।

















मार्केट में मिलने वाली महंगी मिठाई अब घर पर बनाए सस्ते मेंसामग्री🥣चमचम के लिए👉🏻फुल फैट दूध – 4 लीटर👉🏻नींबू का रस – 4 बड़...
15/07/2026

मार्केट में मिलने वाली महंगी मिठाई अब घर पर बनाए सस्ते में
सामग्री
🥣चमचम के लिए
👉🏻फुल फैट दूध – 4 लीटर
👉🏻नींबू का रस – 4 बड़े चम्मच (2 बड़े चम्मच पानी में मिलाकर)
👉🏻 बर्फ के टुकड़े – 10-12
👉🏻मैदा – 1 छोटा चम्मच
👉🏻कॉर्न फ्लोर – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
🥣चाशनी के लिए
👉🏻चीनी – 1 किलो
👉🏻पानी – 2.5 लीटर
👉🏻इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
🥣 सजावट के लिए
👉🏻खोया (मावा) – 200 ग्राम
👉🏻पिस्ता – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) ,
👉🏻बादाम – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
👉🏻केसर के कुछ धागे (वैकल्पिक)

बनाने की विधि
🥡 छैना तैयार करें - दूध को उबाल आने तक गर्म करें गैस धीमी करके नींबू का रस धीरे-धीरे डालते हुए चलाएँ दूध फटने पर तुरंत बर्फ के टुकड़े डाल दें एक मलमल के कपड़े से छैना छान लें और ठंडे पानी से धो लें।
30 मिनट के लिए लटका दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
🥣 छैना गूंथें - छैना को एक बड़ी प्लेट में 10-12 मिनट तक हथेली से अच्छी तरह मसलें।
इसमें मैदा और कॉर्न फ्लोर मिलाकर 3-4 मिनट और गूंथें मिश्रण चिकना होने पर इसके लगभग 20-22 बराबर भाग कर लें।. सभी को हल्का अंडाकार (ओवल) आकार दें।
🥣 चाशनी तैयार करें - एक बड़े भगोने में चीनी और पानी डालकर उबाल लें चाशनी पतली ही रखनी है, एक तार की चाशनी नहीं बनानी।
इसमें इलायची पाउडर डाल दें।
🫕 चमचम पकाएँ - उबलती हुई चाशनी में एक-एक करके चमचम डाल दें बर्तन को ढककर मध्यम से तेज आंच पर 15 मिनट पकाएँ बीच में ½ कप गर्म पानी डाल दें ताकि चाशनी गाढ़ी न हो फिर 10 मिनट और पकाएँ कुल 25 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
इन्हें 5-6 घंटे तक चाशनी में ही रहने दें।
✅ सजावट करें - चमचम को हल्का दबाकर अतिरिक्त चाशनी निकाल दें ऊपर से मावा अच्छी तरह लपेट दें कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाएँ चाहें तो केसर वाला दूध हल्का सा ऊपर से डाल सकते हैं।

















गोविंद गट्टे की सब्जी राजस्थान की एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डिश हैसामग्री🥣 गट्टे बनाने के लिए सामग्री👉🏻 बेसन – 2 कप (250 ...
15/07/2026

गोविंद गट्टे की सब्जी राजस्थान की एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डिश है
सामग्री
🥣 गट्टे बनाने के लिए सामग्री
👉🏻 बेसन – 2 कप (250 ग्राम)
👉🏻दही – 2 बड़े चम्मच
👉🏻 तेल – 2 बड़े चम्मच
👉🏻अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
👉🏻हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
👉🏻लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻 धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻नमक – स्वादानुसार
👉🏻 बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
आवश्यकतानुसार पानी
🥡 ग्रेवी के लिए सामग्री
👉🏻दही – 1½ कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
👉🏻तेल या घी – 3 बड़े चम्मच
👉🏻जीरा – 1 छोटा चम्मच
👉🏻हींग – 1 चुटकी
👉🏻अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
👉🏻हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
👉🏻गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
👉🏻कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
👉🏻नमक – स्वादानुसार
👉🏻 हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि
🥣 एक बड़े बर्तन में बेसन, दही, तेल, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें आटे की लंबी-लंबी रोल (लगभग 1 इंच मोटी) बना लें एक बर्तन में पानी उबालें और इन रोल्स को 10–12 मिनट तक उबाल लें। ठंडा होने पर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। उबले हुए पानी को फेंकें नहीं, इसे ग्रेवी में इस्तेमाल किया जाएगा।
🥡 ग्रेवी बनाने की विधि - कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर हल्का भून लें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर भूनें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं अब 1–1½ कप गट्टे का बचा हुआ पानी डालकर ग्रेवी को उबाल आने तक पकाएं।
कटे हुए गट्टे डालकर 8–10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट और पकाएं हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म परोसें।

















आज दोपहर के लंच में मैंने यह सब बना कर तैयार किया है आपको कैसा लगा मेरा लंच कमेंट बॉक्स में कमेंट जरुर कीजिएगा😋        #...
15/07/2026

आज दोपहर के लंच में मैंने यह सब बना कर तैयार किया है आपको कैसा लगा मेरा लंच कमेंट बॉक्स में कमेंट जरुर कीजिएगा😋

#

नान खटाई बनाने आसान रेसिपी बनाने का तरीका सामग्री👉🏻मैदा – 1 कप (125 ग्राम)👉🏻बेसन – ½ कप (50 ग्राम)👉🏻सूजी – ¼ कप (40 ग्रा...
15/07/2026

नान खटाई बनाने आसान रेसिपी बनाने का तरीका
सामग्री
👉🏻मैदा – 1 कप (125 ग्राम)
👉🏻बेसन – ½ कप (50 ग्राम)
👉🏻सूजी – ¼ कप (40 ग्राम)
👉🏻पिसी हुई चीनी – ¾ कप (100 ग्राम)
👉🏻घी – ½ कप (120 ग्राम)
👉🏻इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
👉🏻बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
👉🏻एक चुटकी नमक
👉🏻कटे हुए बादाम या पिस्ता – सजाने के लिए
1–2 बड़े चम्मच दूध (यदि आवश्यकता हो)

बनाने की विधि
🥣 सबसे पहले एक बड़े बर्तन में घी और पिसी हुई चीनी डालकर 3–4 मिनट तक अच्छी तरह फेंट लें अब इसमें मैदा, बेसन, सूजी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें मिश्रण को हाथों से हल्के-हल्के मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें। यदि आटा बहुत सूखा लगे तो 1–2 बड़े चम्मच दूध डाल सकते हैं तैयार आटे को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख देंअब छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर हल्का सा दबाएँ और ऊपर से बादाम या पिस्ता लगा दें बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछाकर नान खटाई को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें पहले से 10 मिनट तक 170°C पर प्री-हीट किए हुए ओवन में 15–18 मिनट तक बेक करें।
जब नान खटाई के किनारे हल्के सुनहरे हो जाएँ, तो इन्हें बाहर निकाल लें। ये बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मुलायम होंगी।
पूरी तरह ठंडी होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर 15–20 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है हलवाई जैसी नान खटाई
✅ बनाने के लिए टिप्स - घी का ही उपयोग करें, इससे स्वाद और खुशबू बेहतरीन आती है।
सूजी डालने से नान खटाई अधिक कुरकुरी बनती है अधिक बेक न करें, वरना ये सख्त हो सकती हैं केसर, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर या पिस्ता डालकर इसे और भी शाही स्वाद दिया जा सकता है गरमा-गरम चाय के साथ घर की बनी नान खटाई का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।

















अब इस रेसिपी को खाने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं घर पर बना सकते होसामग्री🥣 बैटर के लिए👉🏻चावल – 1 कप👉🏻 चना दाल – ½ क...
15/07/2026

अब इस रेसिपी को खाने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं घर पर बना सकते हो
सामग्री
🥣 बैटर के लिए
👉🏻चावल – 1 कप
👉🏻 चना दाल – ½ कप
👉🏻तूर (अरहर) दाल – ¼ कप
👉🏻उड़द दाल – ¼ कप
👉🏻 मूंग दाल – ¼ कप
👉🏻दही – ½ कप
👉🏻पानी – आवश्यकतानुसार
👉🏻कद्दूकस की हुई लौकी – 2 कप
👉🏻 अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 2 छोटे चम्मच
👉🏻हल्दी – ½ छोटा चम्मच
👉🏻लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
👉🏻नमक – स्वादानुसार
👉🏻चीनी – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
👉🏻बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट (ENO) – 1 छोटा चम्मच
👉🏻तेल – 2 बड़े चम्मच
🫕 तड़के के लिए
👉🏻तेल – 2 बड़े चम्मच
👉🏻राई – 1 छोटा चम्मच
👉🏻जीरा – 1 छोटा चम्मच
👉🏻तिल – 1 बड़ा चम्मच
👉🏻करी पत्ता – 10–12
👉🏻हरी मिर्च – 2 (लंबाई में कटी हुई)

बनाने की विधि
🥣 चावल और सभी दालों को धोकर 6–8 घंटे के लिए भिगो दें पानी निकालकर दही के साथ दरदरा पीस लें बैटर को 6–8 घंटे या रातभर ढककर हल्का खमीर (फर्मेंट) होने दें अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, चीनी और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें अंत में ENO या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिला दें एक कड़ाही या मोटे तले वाले पैन में तेल गरम करें। राई, जीरा, तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएँ तैयार बैटर को पैन में डालें और ऊपर से थोड़ा तिल छिड़क दें ढककर धीमी आँच पर 30–40 मिनट तक पकाएँ जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आ जाए, तो सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ भी 10–15 मिनट पकाएँ टूथपिक डालकर जाँच लें। यदि साफ निकल आए तो हांडवो तैयार है।
🥣 परोसने का तरीका - गरमागरम हांडवो को हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी या दही के साथ परोसें।

















Healthy dry fruits 🥰
14/07/2026

Healthy dry fruits 🥰

Address

Jaipur
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rekha Seera Kitchen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share