12/04/2019
साबूदाना खिचड़ी इन्दोर
सामग्री। साबूदाना, उबला आलू, नीबू ,हरीमिर्च, कालीमिर्च आलूचिवड्डा मसाला मूंगफली ,सक्कर।
तैयारी। आलू उबाल कर काट लो, साबूदाना भीगालो हरि मिर्ची काट लो,
एक भगोने में पानी गर्म रख दो ,ओर दूसरी ओर एक कढाई में थोड़ा सा तेल डाल कर हरीमिर्च दाल दो फिर कटा आलू और साबूदाना डाल दो ओर फ्राई करलो अब नमक डाल दो और पिसी कालीमिर्च दाल दो ,अब इस कढाई को गर्म भगोने पर रख दो और ढक दो और साबूदाना पारदर्शी होने पर उतार लो।
अब काट धनिया डालकर ओर नींबू रस डालदो और मुगफली चावड़ा,ओर आलू चिप्स के साथ सर्व करें ।शक्कर डालना ऐच्छिक है।