Bastar Poultry Farm

Bastar Poultry Farm Seller of ready birds, chicks and eggs

10/01/2026

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इस समय जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बेटे अग्निवेश अग्रवाल के असमय निधन ने उन्हें गहरे दुख में डुबो दिया है। इसी पीड़ा के बीच उन्होंने एक ऐसा फैसला दोहराया है, जिसने देश का ध्यान खींचा है। अनिल अग्रवाल ने कहा है कि वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा समाज को लौटाएंगे और आगे की जिंदगी और भी सादगी से जिएंगे।

Forbes के मुताबिक, अनिल अग्रवाल और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 4.2 अरब डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 35,000 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने बेटे के निधन से पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस दौलत का 75 फीसदी हिस्सा समाज को दिया जाएगा। हालांकि, बेटे के जाने के गम में डूबने के बाद उन्होंने इस बात को एक बार फिर जोर देते हुए दोहराया है।

उन्होंने भावुक शब्दों में बताया कि यह वादा उन्होंने अपने बेटे से किया था। उनका मानना है कि जो कुछ भी उन्होंने कमाया है, उसका असली उद्देश्य समाज के काम आना है। बेटे के जाने के बाद यह संकल्प और मजबूत हो गया है।

अनिल अग्रवाल कहते हैं कि उनकी बाकी जिंदगी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आगे बढ़ाने में लगेगी। निजी दुख के बीच लिया गया यह फैसला दिखाता है कि इंसान का कद उसके धन से नहीं, उसके इरादों से तय होता है।

Address

Kanker
494334

Opening Hours

Monday 7am - 8:30pm
Tuesday 7am - 8:30pm
Wednesday 7am - 8:30pm
Thursday 7am - 8:30pm
Friday 7am - 8:30pm
Saturday 7am - 8:30pm
Sunday 7am - 8:30pm

Telephone

+917000629754

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bastar Poultry Farm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share