balram singh chauhan

Directions

balram singh chauhan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from balram singh chauhan, Kitchen/Cooking, Kanpur.

😡खून का कत्ल- पिता का गलादबाकर हत्या कर बेटे ने कमरे में दफनाया शव😡😡विस्तारमहेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव ...
25/07/2026

😡खून का कत्ल- पिता का गलादबाकर हत्या कर बेटे ने कमरे में दफनाया शव😡😡

विस्तार

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर के कमरे में दफना दिया। सप्ताह भर से गायब चल रहे 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी का शव बृहस्पतिवार को घर में बनी कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बुजुर्ग जगदीश प्रसाद के पास तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 40 वर्षीय संतोष और दूसरा नंबर का बेटा 38 वर्षीय अजय व सबसे छोटा बेटा 34 वर्षीय विजय है। जगदीश छोटे बेटे विजय के साथ गांव के मकान में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, छोटा बेटा विजय शराब और नशे का आदी है। छह माह पहले उसने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था। दो बार पिता पर हमला कर घायल कर चुका था। पिछले एक सप्ताह से बाप-बेटा दोनों घर से लापता थे। घर में ताला लटक रहा था। घर के अंदर से दुर्गंध उठने लगा तो पड़ोसियों ने दिल्ली-गुड़गांव में रह रहे बड़े बेटे संतोष और मझले बेटे अजय को सूचना दी।

दोनों बेटे गांव पहुंचे। पिता का कहीं पता नहीं चला तो बेटे ने महेशगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़े बेटे संतोष ने विजय की पत्नी को फोन से बुलवाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर का ताला तोड़कर अंदर गए तो तेज दुर्गंध आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के पीछे बने कमरे की जमीन खुदी मिली। खोदाई में जगदीश का शव दफन मिला।

एसडीएम कुंडा और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया। मौके से पुलिस ने फावड़ा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला घोटकर हत्या किया गया है। इसके बाद पहले से तैयार घर के अंदर कब्र में शव को दफन कर दिया गया।

मृतक के बड़े बेटे संतोष की तहरीर पर छोटे भाई विजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी विजय फरार है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

- दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक
दुर्गंध से खुला राज, पैर मोड़कर साढ़े तीन फिट गड्ढे में दफनाया गया था शव

महेशगंज के अठैसा गांव में वृद्ध की हत्या नृशंस हत्या का राज कमरे में उठ रहे दुर्गंध से खुला। साढ़े तीन फिट गड्ढे में दफन शव जब निकाला गया तो उसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। वृद्ध के पैर को तोड़कर उसके कंधे तक ले जाया गया था। इसके बाद उसे दफनाया गया था। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि कमरे में टिक पाना मुश्किल था।

बीते बुधवार से अठइसा प्रीतमपुर गांव स्थित मकान में न तो वृद्ध जगदीश थे और न ही उनका छोटा बेटा विजय। विजय की पत्नी भी मायके थी। मकान में ताला लटक रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके बड़े बेटे संतोष व मझले बेटे अजय को दी। दिल्ली में संतोष व गुड़गांव से अजय दोनों बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस के साथ दोनों घर पहुंचे। मकान का ताला तोड़ा गया तो कमरे की दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल था। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी गमछे से मुंह ढंककर कमरे में दाखिल हुए।

जगदीश ने की थी दो शादी, साथ रहता था छोटा बेटा

मृतक जगदीश प्रसाद ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से संतोष व दूसरी पत्नी से अजय व विजय है। संतोष परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, जबकि अजय परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता था। छोटा बेटा विजय परिवार जगदीश के साथ रहता था। वह गांव में चाय की दुकान चलता था। कुछ दिन पहले विजय से उसकी पत्नी का विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई थी।

अकेले के बस की बात नहीं

जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है, यह अकेले की बस की बात नहीं। इस घटनाक्रम में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसी आशंका ग्रामीणों ने जताई है

18/07/2026

❣️🔥

22/05/2026
22/05/2026

Rudrpur city uk

09/05/2026

28/03/2026

Sector 17 new delhi

24/03/2026

21/03/2026

New delhi

18/03/2026

Delhi Mein Hui jordar Barish

Address

Kanpur
PARAUKH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when balram singh chauhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share