Bhuppi waldiya

Bhuppi waldiya Civil Engineering

20/06/2026
20/06/2026

बाज़ को आसमान गहरा लगता है, मछली के मुताबिक समंदर गहरा है।

दोनों ही गलत नहीं है, बस दोनों की दुनियाएँ अलग है।

बाज़ ने कभी समंदर की तलहटी नहीं देखी, मछली ने कभी बादलों के पार झाँका नहीं।

जो जितना देख पाता है, सच उसे उतना ही दिखाई देता है।

मतभेद हमेशा अज्ञान नहीं होते, कई बार वे अनुभवों का अंतर होते है।

Memories college Day's
20/03/2026

Memories college Day's

10/03/2026

हर वस्तु, अक्षर और व्यक्ति में कुछ न कुछ गुण या क्षमता अवश्य होती है। कमी केवल उसे पहचानने और सही जगह उपयोग करने वाले पारखी व्यक्ति की होती है। अर्थात, सही दिशा-निर्देशन और नियोजन से ही सफलता मिलती है।

27/02/2026

📌 आज का विद्यार्थी: पढ़ाई नहीं, उम्मीद से थक गया है
आज का विद्यार्थी आलसी नहीं है,
वो थका हुआ है।
सुबह स्कूल,
दोपहर ट्यूशन,
शाम को मोबाइल,
रात को guilt —
और फिर अगला दिन वही loop।
उससे हर कोई पूछता है —
“Result कब आएगा?”
कोई नहीं पूछता —
“तू ठीक है?”
आज का बच्चा syllabus से नहीं डरता,
वो comparison से डरता है।
हर समय कोई न कोई आगे निकल रहा है —
Marks में, looks में, followers में।
Teacher class में खड़ा होकर पढ़ाता है,
पर कई बार बच्चा सुन नहीं पाता…
क्योंकि उसके दिमाग में शोर बहुत है।
सच बताऊँ?
आज ज़रूरत extra homework की नहीं,
extra समझ की है।
एक teacher का एक वाक्य —
“तू कर सकता है”
कभी-कभी पूरे career की दिशा बदल देता है।
और एक गलत comparison —
ज़िंदगी भर का डर बना देता है।
अगर आप teacher हैं,
तो सिर्फ chapter खत्म मत कीजिए…
कभी-कभी बच्चे से पूछ लीजिए —
“सब ठीक है न?”
क्योंकि marks से पहले
मानसिक हालत संभालना ज़रूरी है।
👉 अगर आपको भी लगता है कि आज का विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई से नहीं,
ज़िंदगी से लड़ रहा है —
तो इस पोस्ट को आगे बढ़ाइए।
शायद कोई बच्चा खुद को अकेला महसूस न करे।
🔥 Facebook Viral Hashtags









27/01/2026

बढ़ती उम्र पर सलाह ........
1.संख्याओं को दूर फेंक आइए। जैसे- उम्र, वजन, और लंबाई। इसकी चिंता डॉक्टर को करने दीजिये ।

2. केवल हँसमुख लोगों से दोस्ती रखिए। खड़ूस और चिड़चिड़े लोग तो आपको नीचे गिरा देंगे।

3. हमेशा कुछ सीखते रहिए। इनके बारे में कुछ और जानने की कोशिश करिए - कम्प्यूटर, शिल्प, बागवानी, आदि कुछ भी। चाहे रेडियो ही। दिमाग को निष्क्रिय न रहने दें। खाली दिमाग शैतान का घर होता है और उस शैतान के परिवार का नाम है - लाइलाज मनोरोग।

4. सरल व साधारण चीजों का आनंद लीजिए।

5. खूब हँसा कीजिए - देर तक और ऊँची आवाज़ में।

6. आँसू तो आते ही हैं। उन्हें आने दीजिए, रो लीजिए, दुःख भी महसूस कर लीजिए और फिर आगे बढ़ जाइए। केवल एक व्यक्ति है जो पूरी जिंदगी हमारे साथ रहता है - वो हैं हम खुद। इसलिए जबतक जीवन है तबतक 'जिन्दा' रहिए।

7. अपने इर्द-गिर्द वो सब रखिए जो आपको प्यारा लगता हो - चाहे आपका परिवार, पालतू जानवर, स्मृतिचिह्न-उपहार, संगीत, पौधे, कोई शौक या कुछ भी। आपका घर ही आपका आश्रय है।

8. अपनी सेहत को संजोइए। यदि यह ठीक है तो बचाकर रखिए, अस्थिर है तो सुधार करिए, और यदि असाध्य है तो कोई मदद लीजिए।

9. अपराध-बोध की ओर मत जाइए। जाना ही है तो किसी मॉल में घूम लीजिए, पड़ोसी राज्यों की सैर कर लीजिए या विदेश घूम आइए। लेकिन वहाँ कतई नहीं जहाँ खुद के बारे में खराब लगने लगे।

10. जिन्हें आप प्यार करते हैं उनसे हर मौके पर बताइए कि आप उन्हें चाहते हैं; और हमेशा याद रखिए कि जीवन की माप उन साँसों की संख्या से नहीं होती जो हम लेते और छोड़ते हैं बल्कि उन लम्हों से होती है जो हमारी सांस लेकर चले जाते हैं
जीवन की यात्रा का अर्थ यह नहीं कि अच्छे से बचाकर रखा हुआ आपका शरीर सुरक्षित तरीके से श्मशान तक पहुँच जाय। बल्कि आड़े-तिरछे फिसलते हुए, पूरी तरह से इस्तेमाल होकर, सधकर, चूर-चूर होकर यह चिल्लाते हुए पहुँचो - वाह यार, क्या यात्रा थी।

Address

Kanjabag Umarukhurd
Khatima

Telephone

+918936942899

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhuppi waldiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhuppi waldiya:

Shortcuts

Share