19/10/2024
कार्तिक मास को सभी मासों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है।इसी महीने में लंबे समय बाद भगवान विष्णु चिर निद्रा से जागते हैं। एवं मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं।यह हिंदू पंचांग का आठवाँ एवं चातुर्मास का अंतिम महीना हैं एवं इस माह से शुभता आने लगती है।इसी माह में दीपदान ,तुलसी , भूमि शयन का अत्यंत महत्व है।
इस महीने में उड़द, मूंग की दाल, मसूर की दाल, चना दाल, मटर, मांस मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कार्तिक माह में बैंगन और करेला खाना भी वर्जित माना गया है।