10/05/2026
🌸 माँ यूँ ही नहीं बनती... 🌸
जब एक शिशु जन्म लेता है,
तो केवल एक बच्चे का जन्म नहीं होता,
उसके साथ एक माँ भी जन्म लेती है। 💖
उससे पहले वह किसी की बेटी होती है,
बहन होती है,
भाभी, चाची, ताई होती है…
पर माँ नहीं होती। 🌼
लेकिन जिस क्षण
नन्हे शिशु का पहला रुदन उसके कानों में पड़ता है, 👶🏻✨
उसी पल एक स्त्री के भीतर
“माँ” का जन्म होता है। 🤱🏻❤️
माँ केवल एक रिश्ता नहीं,
बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और सृजन का सबसे सुंदर रूप है। 🌺
🌷 सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌷
💐 Happy Mother’s Day 💐