10/07/2026
पूर्वांचल को मिलेगी नई रफ्तार! विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 6 जिले होंगे हाईस्पीड नेटवर्क से जुड़े
https://lucknowkhabar.org/new-momentum-for-purvanchal-the-vindhya-expressway-will-connect-six-districts-including-prayagraj-varanasi-and-mirzapur-and-link-with-the-ganga-and-bundelkhand-expressways/
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार लगातार जारी है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब विंध्य एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित 6-लेन एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र तक लगभग 320-330 किलोमीटर लंबा होगा। इसके साथ ही चंदौली से गाजीपुर तक करीब 100 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे की भी योजना है, जिससे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव मिलेगा। यह परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाईस्पीड कनेक्टिविटी का नया नेटवर्क तैयार करेगी। इससे श्रद्धालुओं, उद्योगों, कारोबारियों और आम यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के औद्योगिक व निर्यात क्षेत्र को नई गति मिलेगी। फिलहाल UPEIDA परियोजना की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार कर रहा है। भूमि अधिग्रहण और अंतिम एलाइनमेंट पर काम जारी है, जिसके बाद परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।