Nitin official

Directions Contact the business

Nitin official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nitin official, Grocers, Mahoba.

चोर बेखौफ, शहर में लगातार चोरी की वारदातेंकल की चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा रोडवेज बस स्टैंड में घुसता दिखा, आज डीएम आवास...
16/09/2026

चोर बेखौफ, शहर में लगातार चोरी की वारदातें

कल की चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा रोडवेज बस स्टैंड में घुसता दिखा, आज डीएम आवास के पीछे से बाइक चोरी

महोबा। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल किराने की थोक दुकान में हुई चोरी के मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में चोरी की वारदात में इस्तेमाल हुआ ई-रिक्शा महोबा रोडवेज बस स्टैंड के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पुलिस के सामने चोरी के मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुराग सामने आया है।

वहीं, चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज रात डीएम आवास के पीछे नंबर-1 वाली गली से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना सामने आई है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक के बाद एक चोरी की वारदातें और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद अगर चोरों तक पुलिस की पहुंच नहीं बनती है, तो आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ना स्वाभाविक है।

सवाल यही—आखिर कब थमेगा चोरी का सिलसिला?

कल दुकान, आज मोटरसाइकिल… आखिर अगला निशाना कौन होगा? शहरवासियों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है। चोरों पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया तो लगातार हो रही वारदातें कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।

चोरों के हौसले बुलंद, डीएम बंगले के पास दुकान में बेखौफ चोरीनामदेव वैराइटी स्टोर में तसल्ली से हाथ साफ कर गए चोर, बहीखात...
15/09/2026

चोरों के हौसले बुलंद, डीएम बंगले के पास दुकान में बेखौफ चोरी

नामदेव वैराइटी स्टोर में तसल्ली से हाथ साफ कर गए चोर, बहीखाते व जरूरी कागजात भी ले गए; सुबह दुकान पहुंचे मालिक के उड़े होश

महोबा। शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा डीएम बंगले के पास हुई चोरी की वारदात से लगाया जा सकता है। बेखौफ चोरों ने नामदेव वैराइटी स्टोर को निशाना बनाकर दुकान का सामान पार कर दिया। चोर सिर्फ सामान ही नहीं ले गए, बल्कि दुकान के बहीखाते और जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गए।
दुकान मालिक विजय नामदेव जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य ताले गायब देखकर उनके होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका में उन्होंने दुकान का शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान का सामान गायब मिला। दुकान का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान में बैठकर मानो पूरी तसल्ली से सामान खंगाला और इसके बाद वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात डीएम बंगले के पास हुई है। ऐसे इलाके में चोरों का बेखौफ होकर दुकान में घुसना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। घटना के बाद व्यापारियों में भी चिंता और नाराजगी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब डीएम बंगले के आसपास ही चोर इतने बेखौफ हैं तो शहर के दूसरे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा? व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान व जरूरी दस्तावेज बरामद करने की मांग की है।
नितिन नामदेव
ब्यूरो प्रमुख
तरुणमित्र समाचार पत्र

14/09/2026
हरियाली तीज पर गूंजा वीरभूमि का आल्हा, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ माहौलहवेली दरवाजा के पास आयोजित हुआ आल्हा गायन कार्यक्...
14/09/2026

हरियाली तीज पर गूंजा वीरभूमि का आल्हा, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ माहौल

हवेली दरवाजा के पास आयोजित हुआ आल्हा गायन कार्यक्रम, प्रमुख लोगों ने की शिरकत

महोबा। आल्हा-ऊदल की वीरगाथाओं के लिए प्रसिद्ध महोबा में हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हवेली दरवाजा के पास आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से बुंदेली लोक संस्कृति और वीरगाथा परंपरा को जीवंत कर दिया। आल्हा गायन सुनकर मौजूद लोग भाव-विभोर नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र गुप्ता अनुज सोनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आल्हा गायन बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और वीरता की पहचान है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने आल्हा गायन का आनंद लेते हुए लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।

14/09/2026

📢 महोबा की आवाज 📢

आपके शहर की खबर, आपकी आवाज के साथ।

महोबा और बुंदेलखंड की हर छोटी-बड़ी खबर, जनसमस्याएं, सामाजिक गतिविधियां, प्रशासनिक अपडेट, राजनीतिक हलचल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।

हमारी कोशिश है कि खबर वही, जो जनता से जुड़ी हो और आवाज वही, जो सच के साथ खड़ी हो।

📰 निष्पक्ष खबर • जनहित की बात • आपकी आवाज

आप भी अपने क्षेत्र की खबर, समस्या या महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुंचाएं और बनें “महोबा की आवाज” का हिस्सा।

महोबा बोलेगा, खबर पहुंचेगी।
📍 महोबा | बुंदेलखंड

Address

Mahoba

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nitin official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nitin official:

Shortcuts

Share

Category