12/08/2026
3.5 FAT और 7.5 SNF के मुद्दे पर एक बार फिर स्पष्ट बात।
5 जुलाई 2026 के बाद अगर आपका दूध निर्धारित मानक के अनुसार स्वीकार किया गया है और आपकी पर्ची में ₹47.79 से कम रेट है, तो अपनी पर्ची जरूर चेक करें और मामला समझें।
हाल ही में करसोग से आए एक किसान भाई की जुलाई की पर्ची में ₹46.20 कंपोजिट रेट मिला। हमने उनसे पर्ची उपलब्ध करवाने को कहा है, ताकि इसकी निष्पक्षता से जांच की जा सके।
👉 किसान अपनी गलतियां भी सुधारें—Balanced Ration, Nutrition और सही Management पर ध्यान दें।
👉 और अगर सिस्टम या Milk Federation की तरफ से कोई गलती है, तो उसका भी जवाब मांगा जाएगा।
पर्ची संभालिए। FAT-SNF देखिए। रेट की गणना समझिए। और अपने हक को जानिए।
अगर आपके पास 5 जुलाई 2026 के बाद की ऐसी पर्ची है जिसमें ₹47.79 से कम रेट दिया गया है, तो उसे जरूर साझा करें।
किसान की गलती होगी तो किसान सुधारेंगे, सिस्टम की गलती होगी तो सिस्टम को सुधारना पड़ेगा।
#किसान_का_हक #दूध_का_रेट