Vishnu Ambedkar Ambah

Vishnu Ambedkar Ambah Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vishnu Ambedkar Ambah, Grocers, madhya pradesh, Morena.

भीम आर्मी एक ऐसा संगठन है
जो कि बहुजन समाज के लिए हर समय तैयार रहता है सभी साथी पेज को फॉलो करें
विष्णु करौरिया
विधानसभा अध्यक्ष अंबाह
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिंदाबाद
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिंदाबाद

03/07/2026
मुरैना में शुरू हुआ यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र, अब जिले में ही मिलेंगी सभी आधार सेवाएंमुरैना । जिलेवासियों को अब आधार...
03/07/2026

मुरैना में शुरू हुआ यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र, अब जिले में ही मिलेंगी सभी आधार सेवाएं

मुरैना । जिलेवासियों को अब आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गुरुवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जौरा रोड स्थित यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया।
अब इस केंद्र पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। सबसे खास बात यह है कि यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा, जिससे नागरिक छुट्टी के दिनों में भी अपनी सुविधा अनुसार सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
यूआईडीएआई स्टेट ऑफिस भोपाल के निदेशक सुमित मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे नागरिक पहले से समय बुक कर बिना लंबी कतार में लगे आधार संबंधी कार्य करा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र केवल भोपाल और इंदौर में थे। आमजन की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रत्येक जिले में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मुरैना में यह केंद्र शुरू किया गया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में यूआईडीएआई के 12 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं और आगामी तीन महीनों में प्रदेश के 24 अन्य जिलों में भी नए केंद्र शुरू किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ई-गवर्नेंस प्रबंधक मनीष शर्मा, वरिष्ठ प्रशिक्षक विज्ञान अग्रवाल, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर निकेत दीवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रस्सी से बांधे नाबालिग छात्र के हाथ-पैर, बीच सड़क पर डंडे से की पिटाई। प्रेम संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम👇मुरैना ...
03/07/2026

रस्सी से बांधे नाबालिग छात्र के हाथ-पैर, बीच सड़क पर डंडे से की पिटाई। प्रेम संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम👇
मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र की बीच सड़क पर डंडों से मारपीट की गई। बताया गया है कि आरोपियों ने प्रेम संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट करने वाले दो में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया है कि छात्र मुरैना से कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। इसी दौरान सुमावली कस्बे में मेला ग्राउंड के पास दो लोगों ने उसे रोका और हाथ-पैर बांधकर, सड़क पर ही डंडों से उसकी मारपीट की। सुमावली थाना प्रभारी रवी प्रताप सिंह गुर्जर के मुताबिक छात्र चौखुटी गांव का रहने वाला है। गांव की ही एक नाबालिग लड़की से उसका प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। शायद इसीलिए उसकी मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान करने के बाद उनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

चंबल रेत पर बड़ी करवाई
03/07/2026

चंबल रेत पर बड़ी करवाई

03/07/2026

11 जुलाई को दतिया कि धरती पर भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का स्वागत वंदन करते हैं

मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं
03/07/2026

मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं

30/06/2026

इसको कहते हैं संघर्ष

अंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया का तबादला, ग्वालियर में मिली नई जिम्मेदारीअंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया का स्थानांतरण होकर न...
28/06/2026

अंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया का तबादला, ग्वालियर में मिली नई जिम्मेदारी

अंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया का स्थानांतरण होकर नगर पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय ग्वालियर पद पर पदस्थापना हुई है। उनके स्थानांतरण की खबर से अंबाह क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Address

Madhya Pradesh
Morena
476111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishnu Ambedkar Ambah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category