07/10/2026
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं संभव हो तो अकेले धाम न आएं और अगर अकेले आती हैं तो किसी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन्होंने धाम में अनावश्यक रूप से लंबे समय तक न ठहरने और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मंदिर परिसर से बाहर न जाने की सलाह भी दी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मंदिर और हॉल की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली जा सकती है, लेकिन करीब पांच किलोमीटर में फैले पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना संभव नहीं है।