खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला सागर

  • Home
  • India
  • Sagar
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला सागर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला सागर सागर

➡️ कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक➡️ उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, गैस सिलेंडर की सतत आपूर्ति बनाए रखने के द...
12/03/2026

➡️ कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

➡️ उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, गैस सिलेंडर की सतत आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां एक विशेष सिस्टम बनाकर सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखें, ताकि मांग के अनुसार समय पर वितरण किया जा सके। साथ ही उन्होंने एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस पर प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आरती यादव, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समस्त गैस संचालकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन गोदाम खोलने एवं बंद करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग करें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी गैस एजेंसी एवं गोदाम पर एक-एक राजस्व अधिकारी तैनात किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसी संचालक फोन को समय पर रिसीव करें जिससे कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता को जानकारी मिल सके एवं वह परेशान ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए की गैस उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिए पंपलेट करें जिसमें कम से कम गैस की उपयोगिता की जानकारी दी जाए.. उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग प्रतिदिन स्टॉक की निगरानी रखें एवं स्टॉक की जानकारी प्रस्तुत करें।

सागर ,कलेक्टर  संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने आज होटल क्राउन पैलेस का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मु...
12/03/2026

सागर ,कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने आज होटल क्राउन पैलेस का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुख्य रूप से गैस सिलेंडरों के उपयोग का जायजा लिया गया। सिलेंडरों के सघन निरीक्षण में सब नियमों के दायरे में मिला कोई भी अवैध घरेलू सिलेंडर नहीं पाया गया। होटल संचालक ने बताया कि वर्तमान में उनके पास व्यावसायिक सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने इलेक्ट्रिक भट्टी, डीजल भट्टी का आर्डर दिया है तथा लकड़ी भट्टी का भी निर्माण शुरू कराया है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा मौजूद थे।

सागर , कलेक्टर  संदीप जी आर ने गैस कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही   करने के निर्देश दिए गए , इसी परिपेक्ष में राजस्व...
12/03/2026

सागर , कलेक्टर संदीप जी आर ने गैस कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए , इसी परिपेक्ष में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए।

शासन के निर्देशानुसार अवैध भंडारण, कालाबाजारी रोकने हेतु गैस एजेंसी का निरीक्षण एवं निर्देश प्रसारित
12/03/2026

शासन के निर्देशानुसार अवैध भंडारण, कालाबाजारी रोकने हेतु गैस एजेंसी का निरीक्षण एवं निर्देश प्रसारित

Address

न्यू कलेक्ट जिला सागर
Sagar
470001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला सागर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share