Nityanand Ojha official

Nityanand Ojha official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nityanand Ojha official, Grocers, Soraon.

26/08/2026

बक्सर ( ) के रघुनाथपुर स्थित 'तुलसी आश्रम' में विराजमान श्री महाकालेश्वर महादेव जी के दिव्य दर्शन। 🔱✨यह पावन धाम भक्तों की आस्था और अटूट विश्वास का प्रतीक है। बाबा महाकाल सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। 🙏🚩 हर हर महादेव!

26/08/2026
24/08/2026

चीनी भईल महंगा || #न्यू

🪔 सादर आमंत्रण 🪔सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर*गंगा महाआरती* का भव्य आयोजन।दिनांक: 24 अगस्त 2026 | समय: सायं 7:30...
23/08/2026

🪔 सादर आमंत्रण 🪔

सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर
*गंगा महाआरती* का भव्य आयोजन।

दिनांक: 24 अगस्त 2026 |
समय: सायं 7:30 बजे
स्थान: महाकालेश्वर धाम, तुलसी आश्रम, रघुनाथपुर, बक्सर

आइए, गंगा मैया की आरती में सहभागी बनें और इस पावन संध्या को भक्ति एवं श्रद्धा से सार्थक करें।

आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है। 🙏

सादर,
तुलसी विचार मंच

23/08/2026

माई और मेहरारू में अंतर बतावेले करिया काका
#भोजपुरी

22/08/2026

कलजुगी बेटा
#वायरल

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव के निवासी भाई कौशल (प्रभु) मिश्र जी की पूजनीय माताजी के स्वर्गवास होने की स...
20/08/2026

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव के निवासी भाई कौशल (प्रभु) मिश्र जी की पूजनीय माताजी के स्वर्गवास होने की सूचना प्राप्त हुई।आज उनके निवास स्थान जाकर शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की। इस कठिन घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार का ढाँढस बंधाया।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस असीम दुःख को सहने की शक्ति शोक संतप्त परिवार को प्रदान करें।ॐ शांति! 🙏💐

आज ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हरनाथपुर पंचायत स्थित दल्लूपुर (दलुपुर) गांव जाने का अवसर हुआ। वहाँ आदरणीय श्री श्रीनिव...
20/08/2026

आज ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हरनाथपुर पंचायत स्थित दल्लूपुर (दलुपुर) गांव जाने का अवसर हुआ। वहाँ आदरणीय श्री श्रीनिवास चौबे जी एवं श्री रामनिवास चौबे जी की पूजनीय स्वर्गीय माताजी के श्राद्धकर्म एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।इस दौरान माताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। माताजी का जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका आशीर्वाद और संस्कार हमेशा परिवार के साथ रहेंगे।ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उन्हें मोक्ष प्रदान करें और इस गहरे दुःख की घड़ी में शोकाकुल चौबे परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति व संबल प्रदान करें।ॐ शांति! 💐

🚩 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और साहित्य का महासंगम: रघुनाथपुर में गूंजा रामचरितमानस का संदेश! 🚩दक्षिण बिहार प्रांत के बक्सर ज...
20/08/2026

🚩 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और साहित्य का महासंगम: रघुनाथपुर में गूंजा रामचरितमानस का संदेश! 🚩दक्षिण बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत ऐतिहासिक रघुनाथपुर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक बेहद भव्य 'तुलसी महोत्सव' का सफल आयोजन संपन्न हुआ।यह गौरवमयी कार्यक्रम रघुनाथपुर स्थित पावन तुलसी आश्रम परिसर में आयोजित किया गया, जिसे बाबा तुलसीदास जी की पवित्र तपोभूमि माना जाता है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और सनातन जीवन-मूल्यों से जोड़ना था। गहन बौद्धिक विमर्श: कार्यक्रम में “रामचरितमानस: युगधर्म एवं जीवन-मूल्यों की शाश्वत आचार संहिता” विषय पर प्रबुद्ध वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि तुलसीदास जी का साहित्य आज के समय में भी समाज का सही मार्गदर्शन कैसे करता है। मंत्रमुग्ध करने वाली कवि संगोष्ठी: देश और क्षेत्र के नामचीन कवियों ने अपनी शानदार और ओजस्वी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'तुलसी सम्मान' से अलंकरण: कला, साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभावान विभूतियों को 'तुलसी सम्मान' प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं: मुख्य अतिथि: आचार्य धर्मेंद्र तिवारी जी विशिष्ट अतिथि: संतोष पाठक जी आरएसएस प्रतिनिधि: शिवजी पाण्डेय जी (भोजपुर सेवा प्रमुख) एवं कन्हैया दूबे जी (बौद्धिक शिक्षण प्रमुख) पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता: रमेश कुमार सुदामा जी साहित्यकार व कवि: रामनिवास वर्मा 'शिशिर' जी, भोजपुरी कवि रतनेश ओझा 'राही' (बवाली) जी एवं कवि सतेंद्र पाठक जी।🙏 तुलसी विचार मंच के संयोजक शैलेश ओझा जी के कुशल नेतृत्व में इस पूरे कार्यक्रम का ढांचा तैयार किया गया। उनके इस भगीरथ प्रयास से स्थानीय स्तर पर सनातन संस्कृति की एक नई अलख जागी है।आइए, हम सब मिलकर इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएं और बाबा तुलसीदास जी के विचारों को अपने जीवन में उतारें।जय श्री राम! 🙏 जय गोस्वामी तुलसीदास! 🏹 संस्कृति

Address

Soraon

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nityanand Ojha official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category