18/02/2023
*शेयर बाजार से अच्छा कोई बिजनेस नहीं* आम लोगों में ये धारणा होती है कि शेयर बाजार एक जुआ है जबकि ऐसा नहीं है, बाजार में जो लोग तुक्का स्टॉक खरीदते हैं वे सभी जुआड़ी हो सकते हैं, लेकिन कम्पनियों के *बैलेंस शीट, फंडामेंटल, PE रेशियो, मार्केट कैप और चार्ट आदि* को चेक कर लिए गए सौदे कभी नुकसान नहीं देते हैं, शेयर बाजार क्यों सबसे अच्छा व्यवसाय है इसे एक उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करता हूँ- जब हम कंही नौकरी करते हैं या पूंजी होने के बाद खाली बैठे होते हैं तो दिमाग में आता है कि हमारा भी कोई व्यवसाय होता तो अच्छा होता, लेकिन खुद के बिजनेस में क्या समस्या होती है ये भी जानें- *1-अच्छे बिजनेस के लिये एक अच्छी पूंजी चाहिए, 2-बिजनेस को चलाने के लिए समय चाहिए (बन्धन) में, 3-लोग चाहिए (काम करने वाले), 4-सुरक्षा चाहिए, 5-ब्रांड बनने तक मेहनत, 6-बाजार का कम्पटीशन, 7- हमेशा ये भय रहता है कि जिस व्यवसाय को हम शुरू करते हैं कंही सफल न हुए तो, 8- बहुत बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर में खर्च, 9- बिजनेस चेंज करते समय बचे हुए रा-मटेरियल या उत्पाद को बेचते समय कौड़ी के भाव मिलना, 10-पारदर्शिता की कमी, 11-मल्टीपल बिजनेस करने में समस्या, 12-एक अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत* जबकि शेयर बाजार में बहुत ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं थोड़ा-थोड़ा हर महीने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते जाएं, समय की कोई समस्या नहीं, सुरक्षा की समस्या नहीं, आपको लगे कि अब इस सेक्टर में दम नहीं है तो उसे बेचकर दूसरी कम्पनी में शिफ्ट हो जाएं कोई भी *र-मटेरियल* या इंफ्रास्ट्रक्चर आपका बेकार नहीं जाएगा, कोई मैनेजमेंट का खर्च नहीं, पारदर्शिता ऐसी है कि चाहे एक खरीदें या हजार, भाव एक ही होगा जबकि ज्यादा लेने पर थोड़ा सा महंगा ही पड़ेगा, सामान्य बाजार में इसका उल्टा होता है, कोई कम्पटीशन नहीं, एक नम्बर का पैसा होगा, मैनजमेंट का कोई खर्च नहीं जिस कम्पनी का शेयर आप खरीदते हो उतने हिस्से का आप खुद मालिक हो और आपका काम कौन कर रहा है रिलायंस के मुकेश अम्बानी, D-Mart के मालिक राधाकिशन दमानी, बजाज समूह के मालिक राहुल बजाज, *जब तक इस सायकोलोजी को नहीं समझेंगे आप बाजार में सफल नहीं हो सकते* पहले सीखिए फिर थोड़ा-थोड़ा निवेश करिए, *ट्रेडिंग से बचें* ये आदत मार डालती है शेष स्वयं अध्ययन करें, जो थोड़ी बहुत जानकारी थी उस अनुभव को मैंने शेयर करने की कोशिश की 🙏🙏🙏