Yuvraaj the dairy farm

Yuvraaj the dairy farm Welcome to Yuvraaj The Dairy Farm! We're dedicated to producing high-quality buffalo milk and dairy products.

From caring for our buffaloes to delivering fresh milk, we prioritize sustainable and ethical practices.

12/05/2026

"गर्मी के इस मौसम में पशुओं को 'हीट स्ट्रेस' (लू) से बचाना बहुत ज़रूरी है। तेज़ धूप और बढ़ते तापमान का सीधा असर इनकी सेहत और दूध उत्पादन पर पड़ता है। इसलिए, 'युवराज द डेयरी फार्म' पर हमने इनके लिए पंखों और ठंडे पानी के स्प्रे का खास इंतज़ाम किया है। अपने पशुधन का पूरा ख्याल रखें, क्योंकि एक स्वस्थ पशु ही बेहतर डेयरी की पहचान है।"
​पानी की बौछार और पंखे की हवा। 🐃✨​गर्मी से बचाव, बेहतर उत्पादन की पहली शर्त। 🐃💧🌬️

05/05/2026

फार्म पर हर दिन कुछ नया सीखने और करने को मिलता है। भैंस के पैर में आई तकलीफ को ठीक करने के लिए आज पुराना और असरदार देसी नुस्खा अपनाया। पीठ पर गर्म सरिये से दाग दिया गया है ताकि वो दर्द खींच ले। 🧿🐃💪
उम्मीद है भैंस जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएगी और वापस अपने रूटीन पर आ जाएगी🤞

​"क्या आपके पास भी इसका कोई देसी इलाज है? कमेंट में ज़रूर बताओ! 👇💬🐃"

04/05/2026

🐃 भैंस के थन में सूजन (Mastitis)?
दूध घटने से पहले ये करें! 👇

​डेयरी फार्म पर थन की सूजन एक बड़ी समस्या है। इसके मुख्य कारण और बचाव के तरीके यहाँ जानें:

​🛑 सूजन के मुख्य कारण:
​गंदगी और बैक्टीरिया का अंदर जाना 🦠
​अंगूठा मोड़कर (गलत तरीके से) दूध निकालना ✋
​थन में पूरा दूध न निकल पाना 🥛❌
​उठते-बैठते थन में चोट लग जाना 💥

​✅ तुरंत बचाव और उपाय:
​सफाई: दूध निकालने से पहले और बाद में लाल दवा (KMnO4) के पानी से थन धोएं। 💧
​सिकाई: नई सूजन पर बर्फ से, और कड़क होने पर हल्के गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई करें।
​सही मिल्किंग: हमेशा 'पूरी मुट्ठी' (Full-Hand) से ही दूध निकालें। 🤲

✨️​डॉक्टर: अगर दूध में छीछड़े या खून आए, तो तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाएं। 🩺

📢 मानसून अलर्ट: अपनी भैंसों को FMD (खुरपका-मुंहपका रोग) से बचाएं! 🌧️🐃​किसान भाइयों और पशुपालक साथियों, जून में मानसून शु...
03/05/2026

📢 मानसून अलर्ट: अपनी भैंसों को FMD (खुरपका-मुंहपका रोग) से बचाएं! 🌧️🐃

​किसान भाइयों और पशुपालक साथियों, जून में मानसून शुरू होने वाला है! ⛈️ अपने पशुधन की सुरक्षा के लिए अभी सही कदम उठाएं। ⏳

​✅ टीकाकरण (Vaccination) क्यों है जरूरी?
​💉 इम्युनिटी बनने में समय: वैक्सीन लगने के बाद पशु के शरीर में बीमारी से लड़ने की ताकत (एंटीबॉडी) बनने में 15 से 21 दिन लगते हैं।

​🛡️ बारिश से पहले सुरक्षा: अगर अभी टीका लगेगा, तभी मानसून की कीचड़ और संक्रमण (इन्फेक्शन) फैलने से पहले आपकी भैंस पूरी तरह सुरक्षित होगी।

​📝 जरूरी नोट:
मानसून आने से कम से कम 15 से 20 दिन पहले टीकाकरण करवाने में ही असली फायदा है! इससे बारिश शुरू होने तक पशु का शरीर बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। 🎯

​🛡️ The Yuvraaj Dairy Farm की अपील: बीमारी का इंतज़ार न करें, आज ही अपने पशु चिकित्सक (Doctor) से मिलें और अपनी भैंसों को FMD का टीका अवश्य लगवाएं! 🙏✨

​🏥 संपर्क: अपने नज़दीकी सरकारी पशु चिकित्सालय जाएं। 📞

06/03/2026

Dairyfarming The backbone of rural Economy

23/02/2026

1 Quintal Feed ka Formula:
​Maka (Maize): 45 KG (Energy ke liye best)
​Gehu (Wheat): 25 KG (Carbohydrates aur vajan badhane ke liye)
​Chana Chilka (Gram Husk): 10 KG (Digestion aur fiber ke liye)
​Chana (Gram): 10 KG (High protein ke liye)
​Chokar (Bran): 10 KG (Pachan ta**ra theek rakhne ke liye)
​Namak (Salt): Swadanusar / Thoda sa (Minerals aur pani ki kami puri karne ke liye) Ydf Varangaon

16/02/2026

Address

Varangaon
Varangaon
425305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuvraaj the dairy farm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category