13/08/2026
अमरूद में फल गिरने का एक कारण जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन भी हो सकता है।
कई बार हम सोचते हैं कि ज्यादा खाद देंगे तो पौधा ज्यादा अच्छा बढ़ेगा और ज्यादा फल देगा। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। नाइट्रोजन ज्यादा होने पर पौधे की बढ़वार तो बहुत अच्छी हो सकती है, लेकिन फल टिकने पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है।
इसलिए खाद हमेशा जरूरत के हिसाब से और संतुलित मात्रा में देनी चाहिए।
प्राकृतिक खेती में हमारा ध्यान सिर्फ एक पोषक तत्व देने पर नहीं रहता। हम मिट्टी पर काम करते हैं, ताकि पौधे को सभी जरूरी पोषक तत्व संतुलित रूप से मिलते रहें।